क्या भा.ज.पा कार्यकर्ता पार्टी प्रचार के लिये पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे है? जानिये सच…

False Political

भा.ज.पा कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार के लिये पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। बल्की उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर ले जा रही है और उस दौरान वे भा.ज.पा के झंड़े लहरा रहे है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप पुलिस की गाड़ी से कुछ लोगों को भा.ज.पा का झंडा लहराते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस भा.ज.पा के लिये प्रचार कर रही है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “ये है मेरे देश की पुलिस जिन्होंने संविधान की शपथ ली थी देश सेवा के लिए ” मगर सेवा सत्ता पक्ष” और पार्टी विशेष की हो रही है।“ 

फेसबुक


Read Also:क्या छत्तीसगढ़ में रामनवमी जुलूस में शामिल हिंदुओं ने लुथरा शरीफ दरगाह के सामने हंगामा किया?


अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया। हमें वहाँ यही वीडियो 28 मार्च को झी तेलुगु न्यूज़ के पेज पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, “पुलिस वाहनों पर भाजपा के झंडे।”

आर्काइव लिंक

इसमें रिपोर्टर बता रहा है कि पुलिस ने भा.ज.पा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था और उन्होंने गाड़ी में से उनकी पार्टी का झंडा लहराया।

वायरल वीडियो में पुलिस की गाड़ी पर राचकोंडा पुलिस लिखा हुआ है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

फिर हमने हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस के पुलिस आयुक्त महेश भागवत के ज़रिये राचकोंडा पुलिस के आई.टी सेल में इंस्पेक्टर श्रीधर रेड्डी से संपर्क किया। उन्होंने हमने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि “इस वीडियो के साथ जो दावा वायरल हो रहा है वह बिलकुल गलत है। दरअसल माडगुला नामक एक क्षेत्र में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर में कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनमें कुछ भा.ज.पा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। प्रदर्शन हिंसक न हो जाये इसलिये वहाँ से पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तभी उन कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से बाहर भा.ज.पा के झंडे लहराये। गड़बड़ी में पुलिस यह सब पुलिस के ध्यान में नहीं आया। इसको कुछ लोगों ने फोन से शूट कर गलत दावे के साथ इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इन लोगों पर एक मामला भी दर्ज किया गया था और इसमें एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है।“


Read Also: पुलिस कांस्टेबल के साथ बदतमीजी कर रहा यह शख्स मुस्लिम नहीं है; जानिए सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। दरअसल पुलिस कुछ भा.ज.पा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जा रही है। और उस दौरान भा.ज.पा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी से पार्टी का झंड़ा लहराया।

Avatar

Title:क्या भा.ज.पा कार्यकर्ता पार्टी प्रचार के लिये पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे है? जानिये सच…

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False