क्या राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मांसाहारी खाने और शराब पर प्रतिबंध लगाया है?

Partly False Political

राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी खाना व शराब बंद नहीं किया गया है। इस बात की पुष्टि हमने वहाँ के मुख्य रसोइये से की है।

एक खबर इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। उसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी खाने और शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है। और अब शाकाहारी खाना भी बिना प्याज़ और लहसून का बन रहा है। इस पोस्ट के द्वारा लोग राष्ट्रपति की सराहना कर रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ लिखा है, “बहुत बहुत धन्यवाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी आपके निर्णय पर पुरे देश वासियों को गर्व होगा। राष्ट्रपति भवन में मांसाहार पूर्णतः प्रतिबंधित।“

फेसबुक 

https://twitter.com/vijay_fan06/status/1554692059935952896

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की। इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई विश्वासनीय वेबसाइट नहीं मिली जो इस बात की पुष्टि कर सकें कि यह खबर सच है। अगर राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी खाने पर प्रतिबंध लगाया गया होता तो यह बहुत बड़ी खबर बनती, परंतु इस बारें में कही कोई चर्चा नहीं हो रही है। इससे हमें संदेह हुआ कि यह खबर गलत हो सकती है।

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने राष्ट्रपति भवन के मुख्य रसोइया मुकेश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी शाकाहारी खाना खाती है। उनके फैमिली किचन में शाकाहारी खाना बनता है, जिसमें प्याज़ और लहसून नहीं डाला जाता। और अगर राष्ट्रपति भवन में कोई समारोह है तो उस समय जो भी मेन्यू तय होता है उस हिसाब से खाना बनता है।“

इसके बाद वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिये फैक्ट क्रेसेंडो ने पी.आई.बी के प्रधान महानिदेशक जयदीप भटनागर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह खबर सरासर गलत है। ऐसा कोई आधाकारिक घोषणा नहीं की गयी है जिसमें बताया गया हो कि राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी खाना बैन कर दिया गया है।“ 

आगे बढ़ते हये हमें 3 अगस्त को पी.आई.बी फैक्ट चेक का ट्वीट भी मिला। उसमें भी इस खबर को गलत बताया गया है। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी खाने और शराब पर बैन नहीं लगाया गया है।

Avatar

Title:क्या राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मांसाहारी खाने और शराब पर प्रतिबंध लगाया है?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Partly False