क्या महिलाओं के साथ बैठे हुये शशी थरूर की तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की है?

False Political

यह तस्वीर कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की नहीं है। यह वर्ष 2019 की तस्वीर है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कई वीडियो व तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। जिसमें कांग्रेस नेता शशी थरूर की एक तस्वीर को भी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। उसमें आप उन्हें कुछ महिलाओं के साथ बैठे हुये देख सकते है। 

दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्री की है। इस तस्वीर को शेयर कर यूज़र्स शशी थरूर पर तंज कस रहे है कि भारत जोड़ो यात्रा में भी वे महिलाओं के साथ व्यस्त है। यह भी बताया जा रहा है कि यह तस्वीर केरल की है।

आप वायरल हो रहे पोस्ट को नीचे देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस तस्वीर की जाँच हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च कर की। परिणाम में हमें यही तस्वीर शशी थरूर के वैरिफाइड ट्वीटर हैंडल पर 22 अगस्त 2019 को शेयर की हुई मिला। आप नीचे दिये गये ट्वीट में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि उन्होंने ग्लोबल गवर्नेंस पर बुसेरियस समर स्कूल नामक एक कॉलेज में एक लेक्चर दिया था। और ये सब उस समय की तस्वीर है।

उन्होंने यह पोस्ट 22 अगस्त 2019 को अपने वैरिफाइड फेसबुक पेज पर भी पोस्ट की थी। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आगे जाँच करने पर हमने पाया कि ग्लोबल गवर्नेंस पर बुसेरियस समर स्कूल जर्मनी के हैमबर्ग में है। इससे हम यह कह सकते है कि यह तस्वीर पुरानी है व केरल की नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की नहीं है। यह वर्ष 2019 की तस्वीर है जब शशी थरूर जर्मनी के एक कॉलेज में एक लेक्चर देने गये थे।

Avatar

Title:क्या महिलाओं के साथ बैठे हुये शशी थरूर की तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की है?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False