हॉकी खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर की मृत्यू दो साल पुरानी खबर गलत दावे के साथ वायरल

False Social

हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के देहांत की खबर सभी मीडिया हाउस ने दी थी। कई दिग्गज राजनेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

दो साल पहले हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का देहांत हुआ था। और उनके पार्थिव शव की तस्वीर इंटरनेट पर ये कह कर वायरल की जा रही है कि उनकी मृत्यू की खबर किसी भी मीडिया हाउस ने नहीं चलाई। ये भी दावा किया जा रहा है कि किसी राजनेता ने भी उनकी मृत्यू का ज़िक्र नहीं किया।

वायरल हो रहे पोस्ट में बताया गया है कि, “दुखद अगर कोई अभिनेता मर गया होता तो मीडिया रो रही होती राजनेताओं की आत्मा बाहर आ जाती, और भारत की जनता रोड पर आ जाती। अपनी हॉकी स्टिक के साथ विदा हुए भारत के महान हॉकी खिलाड़ी श्री बलबीर सिंह सीनियर। भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जिताने में अहम योगदान दिया था।“(शब्दश:)

आर्काइव लिंक

https://twitter.com/Mahendergheent2/status/1539991671777239042

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें ऐसे कई समाचार लेख मिले जिनमें बलबीर सिंह सीनियर की मृत्यू की खबर प्रकाशित की गयी हो। 

आप देख सकते है कि जागरण, इंडिया टुडे, द इंडियन एक्प्रेस, द हिंदू, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे मीडिया हाउस ने बलबीर सिंह की मृत्यू के बारे में खबरें प्रकाशित की थीं।

इनमें बताया गया है कि 25 मई 2020 को पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया था। उन्होंने अपने खेल के करियर में भारत के लिये तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे। वे 95 वर्ष के थे। अस्पताल वालों ने बताया कि करीब सुबह छ: बजे उनका निधन हुआ था।

इससे यह तो साबित हो गया कि मीडिया ने बलबिर सिंह के निधन की खबर को प्रकाशित किया था।

हमने पाया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बलबीर सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। आप दोनों के भी ट्वीट नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

25 मई 2020 को प्रकाशित झी न्यूज़ की खबर के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई ऐसे नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

आगे बढ़ते हुये 25 मई 2021 को प्रकाशित द इंडियन एक्प्रेस के वेबसाइट पर हमने यह भी पाया कि बलबीर सिंह सीनियर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मोहाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का आधिकारिक रूप से नाम बदल दिया गया। उस स्टेडियम का नाम “ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम” कर दिया गया है।  

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। हॉकी के खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का देहांत वर्ष 2020 में हुआ था और इसकी जानकारी सभी मीडिया हाउस ने दी थी और कई दिग्गज राजनेताओं ने भी उनको श्रद्धांजलि दी थी।

Avatar

Title:हॉकी खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर की मृत्यू दो साल पुरानी खबर गलत दावे के साथ वायरल

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False