Political

पाँच आदिवासियों को जबरन पेशाब पिलाने की खबर वर्ष 2019 की है, अभी की नहीं।

यह घटना तब की है जब रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति थे, इसका द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का नहीं है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। उसमें आप एक समाचार पत्र की तस्वीर देख सकते है। उसमें लिखा हुआ है कि “मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत, पानी मांगा तो पांच आदिवासियों को जबरन पेशाब पिलाया गया।“ 

इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद की है, याने की अभी की है। इसको शेयर कर लोग भाजपा पर तंज कस रहे है कि आदिवासी राष्ट्रपति बनाने के बाद भी आदिवासियों का देश में ये हाल है।

आप नीचे दी गयी तस्वीर में वायरल पोस्ट को देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या इस तस्वीर में पूर्व राष्ट्रपति अपना सत्ता हस्तांतरण कर द्रौपदी मुर्मू को अपने अधिकार सौंप रहे हैं?


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस तस्वीर की जाँच करने के लिये हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें यही पोस्ट 17 अगस्त 2019 को एक यूज़र द्वारा शेयर की हुई मिली। उस पोस्ट में हमने देखा कि खबर के उपर तारीख 14 अगस्त 2019 लिखी हुई है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह खबर अगस्त 2019 की है। 

फिर इस बारें में और जानकारी पाने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। 13 अगस्त 2019 को प्रकाशित द वायर की खबर में बताया गया है कि पुलिस हिरासत में लिये गये पाँच आदिवासी पुरुषों के साथ मारपीट करने और उन्हें जबरन पेशाब पिलाने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस के चार कर्मियों को निलंबित किया गया था।

इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने की है।

आपको बता दें कि वर्ष 2019 में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे जो दलित समाज से आते है। और इस साल जुलाई में द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी है जो कि आदिवासी समाज से है। 


Read Also: क्या राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मांसाहारी खाने और शराब पर प्रतिबंध लगाया है?


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। यह खबर अभी की नहीं है। यह घटना वर्ष 2019 में हुई थी, जब रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति थे।

Title:पाँच आदिवासियों को जबरन पेशाब पिलाने की खबर वर्ष 2019 की है, अभी की नहीं।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

रोते लोगों का वायरल वीडियो 6 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन मौजूद  है, वीडियो का ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंध नहीं…

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

15 hours ago

जॉर्जिया में लगी आग का वीडियो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर भ्रामक दावे से वायरल…

इस वीडियो का ऑपरेशन सिंदूर से नहीं है कोई संबंध, जार्जिया की घटना का वीडियो…

17 hours ago

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में ‘पाकिस्तानी  पायलट की मौत’ का वीडियो पुराना, दावा फर्जी…

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

1 day ago

आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का नहीं है ये वीडियो, यह एक गेमिंग वीडियो है….

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

1 day ago

असंबंधित  और पुरानी  तस्वीरों को  पाकिस्तान द्वारा भारत पर जवाबी हमले के झूठे दावे से वायरल किया जा रहा है।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

1 day ago