यह वीडियो ऑस्ट्रिया के वियना में हुये जलवायु परिवर्तन नीतियों के खिलाफ आंदोलन का है। इसका यूक्रेन से कोई संबन्ध नहीं है।

कुछ ही दिनों पहले रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था जो कि अभी भी जारी है। इसी बीच इंटरनेट पर इस हमले से संबन्धित कई वीडियो शेयर किये जा रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मंचों पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है।
उसमें आप एक पत्रकार को लाइव रिपोर्ट देते हुये देख सकते है। उसमें आप लोगों को काले कपड़ो से ढ़के हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूक्रेन का है। वहाँ लोग लाइव टी.वी पर रूस के हमलों के दौरान मारे जाने का ढोंग कर रहे थे व उसी दौरान एक शख्स को उस पर ढके कपड़े ठीक करते हुये देखा गया।
वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है,“यूक्रेन का LIVE TV रूसी हमलों के दौरान मारे गए मुर्दा लोगों को फिल्मा रहा था, कि तभी फिल्मांकन के दौरान अचानक एक मुर्दा शख्स जाग गया और अपने कफन वगैरा को एडजस्ट करने लगा।“
Read Also: वीडियो में गाना गा रहे शख्स यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की नहीं है।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने इस वीडियो को ठीक से देखा। इसमें दी गयी जानकारी को हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। परिणाम में हमें इसका मूल वीडियो 4 फरवरी को OE24.TV पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, वियना में जलवायु नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
फिर हमने इस बारे में और जानकारी पाने के लिये गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें 4 फरवरी को प्रकाशित OE24 का ही एक लेख मिला।
उसमें बताया गया है कि ऑस्ट्रिया 400 दिनों के लिये ग्रीनहाउस गैस कटौती लक्ष्य के बिना रहा है। फ्राइडे फॉर फ्यूचर नामक एक नागरिक समूह ने चेतावनी दी कि यह घातक है। हर टन CO2 के साथ जलवायु संकट बढ़ गया। इस लिये फ्राइडे फॉर फ्यूचर के कार्यकर्ताओं ने वियना में संघीय चांसलर के सामने 49 “जलवायु टोट्स” प्रस्तुत किये।
आगे बढ़ते हुये हमें इस बारे में फ्राइडे फॉर फ्यूचर के ट्वीटर हैंडल पर इस प्रदर्शन के बारे में किये गये ट्वीट भी मिले। आप नीचे देख सकते है।
Read Also: बाजार में लगी आग का यह वीडियो यूक्रेन से नहीं; नाइजीरिया का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो यूक्रेन का नहीं, बल्की ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना का है। वहाँ लोग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

Title:ऑस्ट्रिया में जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन के वीडियो को यूक्रेन का बता वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Rashi JainResult: False
