यह वीडियो पिछले वर्ष जापान में आये भूकंप का है। इसका चीन से कोई संबन्ध नहीं है।

दो दिन पहले चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें अभी तक 65 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इसी बीच IBC24 न्यूज़ चैनल ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें उन्होंने उसे हाल ही में चीन में आये भूकंप का बताया है।

साझा किये गये पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक


Read Also: पाकिस्तान में आई बाढ़ का नहीं, जापान में 2011 में आई सुनामी का यह वीडियो है


अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाई टूल के माध्यम से छोटे कीफ्रेम्स में काटकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यही वीडियो Subrayado नामक एक वेबसाइट पर 14 फरवरी 2021 को पोस्ट किया हुआ मिला। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो वर्ष 2021 के फरवरी में जापान में आये भूकंप का है। उस समय जापान के फुकुशिमा में 7.3 तीव्रता के भूकंप आया था और उसमें 100 से भी अधिक लोग घायल हुये थे।

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें यही वीडियो ए न्यूज़ के वैरिफाइड फेसबुक पेज पर 13 फरवरी 2021 को पोस्ट किया हुआ मिला। इस वीडियो के शुरूवात में आप वायरल वीडियो को देख सकते है। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते हो।

आर्काइव लिंक


Read Also: वर्ष 2011 में जापान में आई सुनामी के वीडियो को वर्तमान चीन में आई बाढ़ का बता वायरल किया जा रहा है।


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वर्ष 2021 में जापान में आये भूकंप का वीडियो है।

Avatar

Title:पिछले साल जापान में आये भूकंप के वीडियो चीन का बता वायरल

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False