जापान में 2021 की घटना को उत्तराखण्ड के केदारनाथ में घटी हाल की घटना के फर्जी दावे से साझा किया जा रहा है।

देवभूमि उत्तराखण्ड में बारिश आफत बन कर टूट रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश हो रही है। जिसको लेकर अभी हाल में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। इसी संदर्भ में जोड़ते हुए कई पोस्ट और वीडियो सोशल मंचो पर साझा किए जा रहे हैं। गई थी। इसी संदर्भ वायरल एक वीडियो में पानी के तेज बहाव को दिखाया गया है। जिसकी जद में कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह जाते हैं जो आगे जा कर मलबा बन जाता है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि ये उत्तराखण्ड के केदारनाथ का वीडियो है। जहां पर ऐसी घटना घटी और सैलाब आ गया। कैप्शन में लिखा गया है कि…

केदारनाथ पहाड़ों से आया सैलाब

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में सबसे पहले यह चेक किया कि क्या वाकई में केदारनाथ में इस प्रकार की घटना हाल में हुई है। इसके लिए हमने मीडिया रिपोर्ट्स को जांचा। मगर ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली जो वायरल दावे की पुष्टि कर सके।

फिर हमने उत्तराखण्ड के कुछ सीनियर पत्रकारों से वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण लिया। परंतु उनके द्वारा भी हमें यहीं बताया गया कि वीडियो केदारनाथ का नहीं है। क्यूंकि केदारनाथ में अभी तक ऐसी कोई आपदा हाल में नहीं आई जिसका संबंध वायरल वीडियो से हो।

इससे हम समझ गए कि वीडियो केदारनाथ का तो नहीं है।

अब हमने वीडियो से तस्वीर को लेकर उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें एक समाचार रिपोर्ट में भूस्खलन के बारे में प्रकाशित वीडियो और कुछ तस्वीरें मिली। जिसे 3 जुलाई, 2021 को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट 9News द्वारा प्रकाशित किया गया था। जानकारी के अनुसार पश्चिम टोक्यो के शहर अटामी में दर्जनों घर उस वक़्त दफन हो गए जब भूस्खलन हुआ था। उस समय जापान के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद घाटियों और पहाड़ों से भरे देश में भूस्खलन हुआ था। और उस वक़्त मकानों की चपेट में आने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए थें। रिपोर्ट में वायरल वीडियो वाले दृश्य देखे जा सकते हैं।

आर्काइव

आगे जा कर हमें वायरल वीडियो असाही शिंबुन रिपोर्ट नाम की एक जापानी यूट्यूब चैनल के हवाले से अपलोडेड मिला, जिसे 2021 में देखा जा सकता है। जिसके साथ जानकारी दी गयी है कि कई दिनों की भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 20 लोग लापता हो गए थे।

आर्काइव

खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो 10 News First के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसी जानकारी के साथ 3 जुलाई 2021 को पोस्ट किया हुआ मिला। कैप्शन में वीडियो को जापान में हुई घटना ही बताया गया है।

आर्काइव

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा पहले भी इसी वीडियो का फैक्ट चेक किया गया था। जिसे 22 जनवरी 2024 में देखा जा सकता है। तब वीडियो को उस समय जापान में हाल में भूकंप के बाद हुई लैंडस्लाइड के दावे से वायरल किया गया था।

निष्कर्ष

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो का उत्तराखण्ड के केदारनाथ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो 2021 में जापान के पूर्वी तटीय शहर अटामी में भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड का है, जिसमें 19 लोग लापता हो गए थें। उसी घटना के वीडियो को केदारनाथ से जोड़ा कर भ्रामक दावा किया गया है।

Avatar

Title:जापान में आई बाढ़ के पुराने वीडियो को केदारनाथ के हाल की घटना के दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False