यह वीडियो वर्ष 2018 का है। इसको वर्तमान का बताकर वायरल किया जा रहा है।

नूपुर शर्मा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वे धर्म के बारे में बात कर रही है। उसमें वे यह भी कह रही है कि 60 साल का आदमी 10 साल की लड़की से शादी करें, ये गलत है और ये भारतीय संस्कृति नहीं है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी का है। नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद उन्होंने ये भाषण दिया है।
वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “जय श्री राम। उस बयान के बाद नूपुर शर्मा जी का नया वीडियो। सुन लो हिन्दूओं दही, प्याज, टमाटर खा लेना बाद में।“
आर्काइव लिंक
Read Also: जम्मू में बाढ़ के पानी में ढ़ह गए पुल का वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नाम से वायरल
अनुसंधान से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया और इस खबर को किसी विश्वासनीय वेबसाइट पर खोजने की कोशिश की। क्योंकि पिछले महिने नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद यह मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। इसलिये अगर इस माहौल में वे एक और भाषण देती तो न्यूज़ में उसकी रिपोर्ट ज़रूर प्रसारित होती। परंतु हमें इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
फिर हमने नूपुर शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हमें 25 मई 2018 को उनके ट्वीटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हुई मिली। उसमें आप देख सकते है कि वायरल हो रहे वीडियो में नूपुर शर्मा ने कपड़े पहने हुये है, वही कपड़े इन तस्वीरों में भी नज़र आ रहे है। आप नीचे देख सकते है।
इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि महारष्ट्र के अहमदनगर में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित व्याख्यान में “राष्ट्रवाद में महिलाएं,” इस विषय पर नूपुर शर्मा ने अपने विचार रखें। वहाँ उन्होंने अहमदनगर की उद्यमी महिलाओं से बातचीत की।
इसको ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। और हमें वायरल वीडियो का मूल वीडियो 19 जून 2018 को मनोज जवर नामक एक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि अहमदनगर के वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित जी.एम. मूलय स्मृति व्याख्यानमाला में महिला सशक्तिकरण पर नूपुर शर्मा ने भाषण दिया था। यह कार्यक्रम 24 मई 2018 को आयोजित किया गया था।
इस वीडियो में आप नूपुर शर्मा के संबोधन को 33.50 मिनट से लेकर आगे तक देख सकते है।
इससे हम यह कह सकते है कि यह वीडियो अभी का नहीं बल्की पुराना है।
Read Also:पानीपुरी के पानी में हारपिक मिला रहे शख्स का वीडियो स्क्रिप्टेड है…
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2018 का है, अभी का नहीं।

Title:क्या नूपुर शर्मा ने अपने विवादित बयान के बाद दिया एक और भाषण? जानिये वीडियो के पीछे का सच…
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: False
