यह वीडियो अभी का नहीं वर्ष 2013 का है। इसका हाल ही में कांग्रेस द्वारा बनाए गए इंडिया गठबंधन से कोई संबन्ध नहीं है।

2024 के चुनावी महासमर के लिए कांग्रेस ने चुनावी मंथन किया है। केंद्र में सत्ता वापसी की आस को लेकर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और 38 दलों वाली एन.डी.ए के खिलाफ गठबंधन किया है। यह गठबंधन कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों ने किया है जिसका नाम इंडिया (INDIA) रखा गया है। INDIA मतलब इंडियन नेश्नल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस। जिसको जोड़ते हुए सोशल मंचों पर कई पोस्ट और वीडियो को वायरल किया जा रहा है। इसी में एक वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस गठबंधन का समर्थन कर रहे है। यूज़र कह रहे है कि अब प्रधानमंत्री मोदी भी INDIA नाम के गठबंधन का साथ दे रहें है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“वोट फॉर इंडिया मोदी जी ने कहा है।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो 22 दिसंबर 2013 को नरेंद्र मोदी के आधिकारिक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो वर्ष 2013 में नरेंद्र मोदी की मुंबई में हुई महा गर्जना रैली का है। उसमें उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुये किसी दल (पार्टी) को वोट नहीं देने, बल्कि देश (देश) के लिये वोट करने, भारत के लिये वोट करने का आह्वान किया और देश के गरीबों की सेवा करने के लिये उनकी पार्टी मतलब भाजपा की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि खराब शासन और वोटबैंक की राजनीति सभी समस्याओं का मूल कारण है। इस वीडियो से वायरल हो रहे भाग को आप नीचे देख सकते हैं।

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो अभी का नहीं पुराना है।

आपको बता दें कि “इंडिया” नामक गठबंधन जुलाई 2023 में बना है और यह वीडियो वर्ष 2014 में हुये लोकसभा चुनाव के पहले का है। उस समय ना ही यह गठबंधन था और ना ही मोदी प्रधानमंत्री थे।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं वर्ष 2013 का है। इसका हाल ही में बने इंडिया नामक गठबंधन से कोई संबन्ध नहीं है।

Avatar

Title:क्या प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी दल के गठबंधन “इंडिया” का समर्थन कर रहे है? जानिये इस वीडियो का सच...

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context