क्या ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों को उप्र पुलिस ने पीटा? जानिए सच

Communal Partly False

यह वीडियो पिछले साल का है। इसका हाल ही में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद के विवाद से कोई संबन्ध नहीं है।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जोड़कर एक वीडियो को वायरल हो रहा है। उसमें आप पुलिस को कुछ लोगों पर लाठाचार्ज करते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों को उत्तर प्रदेश की पुलिस पीट रही है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ लिखा है, “ज्ञानवापी का सर्वे नही होने देंगे बस इतना ही कहना था नेता जी का! बस उत्तर प्रदेश बाबा जी के पुलिस ने नेता पर ही सर्वे कर दिया।”

फेसबुक

आर्काइव लिंक


Read Also: खंडवा में मुस्लिम युवक ने नहीं, बल्कि हिंदु युवक ने साधु की दाढ़ी और बाल काटे थे; जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

गूगल रिवर्स इमेज सर्च से यही वीडियो 3 जुलाई 2021 को समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया हुआ मिला। इसके साथ लिखा हुआ है कि प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस ने स.पा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

आर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुये हमें 3 जुलाई 2021 को ए.बी.पी गंगा के चैनल पर इस उपरोक्त वीडियो की रिपोर्ट मिली। इसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रयागराज में स.पा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी। 

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियाँ फेंकी और पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया व उन्हें पीटा।

आर्काइव लिंक

3 जुलाई 2021 को प्रकाशित ई.टी.वी भारत कि ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे आने के बाद स.पा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये धरना दिया। कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। पहले उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाये फिर वहाँ लगी बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। वे चुनाव बहिष्कार करने की मांग की। हंगामा बहुत बढ़ गया और इसलिये पुलिस ने उनके उपर लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुये थे।


Read Also: क्या यह अटलांटिक और प्रशांत महासागरों का मिलन स्थल है ?


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो पिछले साल ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रयागराज में स.पा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई झड़प का है।

Avatar

Title:क्या ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों को उप्र पुलिस ने पीटा? जानिए सच

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Partly False