Communal

क्या यह वीडियो मुस्लिमों ने महाराष्ट्र में पुकारे बंद के विरोध में भाजपा ने निकाली रैली का है?

यह वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी में दो साल पहले हुए रामनवमी के जुलूस का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मस्जिद के सामने जुटी भीड़ को देखा जा सकते है। लोगों के हात में नारंगी रंग के झंडे भी है। दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अमरावती शहर में मुस्लिम समुदाय ने त्रिपुरा हिंसा का विरोध करते हुए बंद घोषित किया था। जिसके बाद भाजपा वालों ने इसका विरोध करने के लिए यह रैली निकाली थी।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“त्रिपुरा दंगे के खिलाफ मुसलमानों ने कल किए गए बंद के बाद आज भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र के अमरावती में कर्फ्यू। हिंदुइज़म और हिंदुत्व को समझने के लिए इससे बढ़िया उदाहरण नहीं मिलेगा। हिंदुइज्म की रक्षा करना ही हिंदुत्व का काम है। जय जय श्री राम”

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत में यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च से हमें हिरेमथ वरुण नामक चैनल पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में दिखाई गई कई तस्वीरें वायरल वीडियो से मिलती-जुलती है। इसके साथ दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो वर्ष 2019 में गुलबर्गा में हुए रामनवमी के जुलूस का है। आपको बता दें कि यह वीडियो 13 अप्रैल 2019 को प्रसारित किया गया था।

आर्काइव लिंक

इसके बाद उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखकर हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ANI द्वारा 22 अप्रैल 2019 को प्रसारित ऐसा ही एक वीडियो मिला। इस वीडियो में भी आप वायरल हो रहे वीडियो जैसी तस्वीरें देख सकते है।

इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी में लिखा है कि कलबुर्गी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राम नवमी के जुलूस के दौरान हिंदुओं को जूस (फलो का रस) वितरित किया था। इस वीडियो में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक यह वीडियो कलबुर्गी ज़िले के कादरी चौक में स्थित एक मस्जिद के सामने का हैं। 

आर्काइव लिंक

जाँच के दौरान हमें ANI न्यूज़ द्वारा किया गया एक ट्वीट भी मिला। उसमें केलबुर्गी में हुए इस जुलूस की तस्वीरें प्रकाशित की गई है। ट्वीट में दी गई जानकारी में यही लिखा है कि यह तस्वीरें कर्नाटक में स्थित कलबुर्गी में हुए रामनवमी के जुलूस की है। यह ट्वीट 13 अप्रैल 2019 को किया गया था।

आर्काइव लिंक

आप देख सकते है कि यह तस्वीरें वायरल हो रहे वीडियो में प्रसारित तस्वीरों से काफी मिलती-जुलती है। आपको नीचे दी गई तुलनात्मक तस्वीर में वायरल हो रहे वीडियो व मूल वीडियो से ली गई तस्वीरें दिखेगी।

इससे हम यह समझ सकते है कि वायरल हो रहा वीडियो वर्तमान का नहीं है और वह कलबुर्गी का है।

आगे बढ़ते हुए हमें इस जुलूस के बारे जनसत्ता द्वारा 13 अप्रैल 2019 को प्रकाशित किए हुए लेख में और भी जानकारी मिली। आप अधिक जानकारी पाने के लिए उस लेख को पढ़ सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2019 में कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई रामनवमी की रैली का है। इसका त्रिपुरी हिंसा या फिर महाराष्ट्र से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:क्या यह वीडियो मुस्लिमों ने महाराष्ट्र में पुकारे बंद के विरोध में भाजपा ने निकाली रैली का है?

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर डिंपल यादव की तरफ से प्रतिक्रिया देने के नाम पर फर्जी पोस्ट वायरल…

डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…

4 minutes ago

यूपी में बीजेपी नेता धीरज ओझा का पुराना वीडियो हाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…

2 days ago

ममता बनर्जी ने सनातन धर्म ‘गंदा धर्म’ नहीं बताया। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल…

सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…

2 days ago

हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी  के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल  की कटाई को लेकर हैदराबाद…

3 days ago

पांच साल से ज्यादा पुरानी घटना को हाल-फिलहाल का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है…

सोशल मीडिया पर एक शख्स को पीटते हुए पुलिसकर्मी की तस्वीर तेजी से वायरल हो…

3 days ago

एडवोकेट अमेंडमेंट विधेयक के खिलाफ वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो वक्फ संशोधन बिल के विरोध प्रदर्शन के नाम से वायरल..

वक्फ संशोधन विधेयक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। इसको…

3 days ago