
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता शाहू छत्रपति कान पकड़े ने का एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शाहू छत्रपति मुस्लिम समुदाय के बीच जाकर अवैध दरगाह-मजारों के अतिक्रमण अभियान के लिए कान पकड़ कर माफी मांगी।
वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- कान पकड़कर मुसलमानों से माफी मांग रहा ये शख्स छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति हैं। मौजूदा बीजेपी सरकार अवैध दरगाह-मजारों के खिलाफ अतिक्रमण अभियान चला रही जिसके लिए ये चुस्लिम्स से माफी मांग रहा। शिवाजी महाराज जीवन भर उन्हीं शक्तियों से लड़ते रहे। मुगल उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सके लेकिन आज उनका एक वंशज चंद वोटों के लिए उनके सामने घुटने टेक रहा है… दुखद…यह शिवाजी महाराज की विरासत का अपमान है…
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो 16 जुलाई 2024 को मुंबई तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला।
खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के विशालगढ़ में हुई हिंसा के बाद शाहू महाराज वहां पर लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे।
शाहू महाराज को देखते ही महिलाएं अपनी आपबीती सुनाने लगी। वीडियो में 1 मिनट 37 सेकंड पर देखा जा सकता है कि एक महिला उन्हें कहती हैं कि उपद्रवियों ने महिलाओं के गहने छीन लिए। इसी बात को पहले इशारे से महिलाओं को कहते हैं और फिर वहां पर मौजूद विधायक सतेज पाटिल से भी यही बात इशारे से कहते हैं।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की जांच करने पर ये खबर हमें एबीपी माझा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 18 जुलाई 2024 को शेयर किया गया है।
जिसमें साफ सुना जा सकता है कि महिलाएं उनसे उपद्रवियों की शिकायत करती है और बताती हैं कि उन्होंने हमारे गहने छीन लिए। इसी दौरान वो उनसे बाते करते हुए कानों पर हाथ रखते हैं।
जांच में आगे हमने वायरल तस्वीर की तुलना एबीपी माझा टीवी के वीडियो से की। जिससे ये साफ है कि उन्होंने महाराज अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा के बारे में एक महिला की शिकायत सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी। निम्न में विश्लेषण देखें।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, कान पकड़े हुए कांग्रेस नेता शाहू छत्रपति की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है। उन्होंने लोगों से माफी नहीं मांगी थी। महिलाएं उनसे कान के झुमके चोरी होने की बात कह रही थी। उसी बात को वो दोहरा रहे थे।

Title:कान पकड़े हुए कांग्रेस नेता शाहू छत्रपति की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी….
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
