वीडियो सितंबर 2021 का है। पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह घटना मणिपुर हिंसा से पहले की है।

मणिपुर हिंसा और दो महिलाओं के 'निर्वस्त्र परेड' कांड को लेकर एक ओर जहां सियासत जारी है, तो वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें बाइक पर पीछे बैठी एक महिला के साथ कुछ शख्स दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं।

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद अब बिहार में भी महिलाओं के साथ इस तरह का बरताव शुरु हो गया है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है - मणिपुर पर बोलने वाले बिहार पर मौन क्यों?? महिला महिला होती है फिर चाहें वो मणिपुर की हो या बिहार की लेकिन टुकड़े टुकड़े गैंग की संवेदनाएं उनमें अंतर क्यों करती हैं??? क्यों नही दर्द उठा जब बिहार की महिला का उत्पीड़न हुआ?? या पीड़ा Bharatiya Janata Party (BJP) शासित प्रदेशों से ही है??? स्पष्ट करें।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया। वायरल वीडियो हमें लाइव हिंदुस्तान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो 6 अक्टूबर 2021 को पोस्ट किया गया था और कैप्शन में लिखा था कि वीडियो बिहार के छपरा शहर का है।

मिली जानकारी की मदद से हमने वायरल वीडियो से जुड़ी कुछ और खबरें ढूंढने की कोशिश की। दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट हैं। खबर दो साल पहले पोस्ट किया गया था।

खबर के अनुसार सारण में एक महिला के साथ सरेराह अश्लीलता की हदें पार कर दी गईं। महिला चिल्लाती रही और 6 मनचले उसकी साड़ी खींचते रहे और अभद्रता करते रहें। जिसका वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद बुधवार को पुलिस एक्टिव हुई और 4 लोगों को मामले में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दो मनचले फरार बताये गए थें।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह घटना 27 सितंबर 2021 को सारण जिले के दरियापुर पुलिस स्टेशन के तहत लक्ष्मण-चक इलाके में हुई थी ।

इससे संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर सारण जिला प्रशासन का अक्टूबर 2021 का एक ट्वीट मिला, जिसमें घटना का विवरण था। इसमें बताया गया कि छह में से चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि बिहार में पुरुषों के एक समूह द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ का ये वीडियो दो साल पुराना है। इस वीडियो का हाल ही में हुई मणिपुर हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Avatar

Title:2021 बिहार में महिला से छेड़छाड़ की घटना को हाल का बताकर साझा किया जा रहा है….

Written By: Sarita Samal

Result: False