क्या विराट कोहली और उनकी मां पहुंची बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में? खबर झूठी….

Missing Context Social

वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स और महिला विराट कोहली या फिर उनकी मां नहीं है। लड़के का नाम सनी है।

बागेश्वर धाम को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट किया जा रहा है। जहां बागेश्वर धाम को लेकर लोगों की आस्था बढ़ने लगी है वहीं इसको लेकर कई झूठी खबरें भी वायरल कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सोशल मीडिया फिर से एक वीडियो वायरल किया जा रहा है,जिसमें एक लड़का और उसकी मां धीरेंद्र शास्त्री के पास बैठे नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा लड़का और कोई नहीं बल्कि भारत के क्रिकेटर विराट कोहली है और साथ में दिख रही महिला उनकी मां है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- जब विराट कोहली और उनकी मां पहुंची बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में 

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने से की। परिणाम में हमें वायरल वीडियो का मूल वीडियो मिला, जिसे तीन महीने पहले प्रकाशित किया गया है। टोटल भक्ति नाम के एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो प्रकाशित है। 

चैनल के शुरुआती वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री पीली टीशर्ट वाले लड़के को बुलाते हैं और लड़के का नाम सनी कहते हैं। और कुछ देर बाद जब लड़का और उसकी माँ धीरेंद्र शास्त्री के पास आकर बैठते हैं तो उसे कहां पर रहते हैं पूछा गया तो उत्तर में लड़के ने कहा दिल्ली के पश्चिम विहार में रहता है।

यहां पर वीडियो के पहले हिस्सा का आर्काइव देखें। 

इसके बाद हमने गूगल पर विराट कोहली के घर और उनकी मां के बारे में सर्च करना शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक विराट कोहली के विराट कोहली का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक आपराधिक वकील के रूप में काम करते थे और उनकी माँ सरोज कोहली गृहिणी थीं। 

अब हमने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स और महिला का विराट कोहली और उनके मां के तस्वीर के साथ विश्लेषण किया। जिसमें यह साफ होता है कि वीडियो में दिख रहे शख्स और महिला विराट कोहली और उनकी मां नहीं है। 

स्पष्टीकरण के लिए हमने बागेश्वर धाम के पीआरओ कमल अवस्थी से संपर्क किया। तो उन्होंने हमें स्पष्ट किया की न ही विराट कहली और न ही उनके परिवार में से कोई भी अभी तक बागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचा है। खबर झूठी है। 

 इससे पहले भी बागेश्वर दर्शन को लेकर विराट कोहली के नाम से झूठी अफवाह फैलाई जा चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर भी झूठी खबर फैलाई गई है। जिनका हमने फैक्ट चैक किया है। लिंक यहां, यहां और यहां पर देख सकते हैं। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स और महिला विराट कोहली या उनकी मां नहीं हैं। विराट कोहली अपनी मां के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने की वायरल खबर झूठी है।

Avatar

Title:क्या विराट कोहली और उनकी मां पहुंची बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में? खबर झूठी….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Missing Context