False

क्या यह केरल के वायनाड शहर का कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है? जानिए सच |

३ मार्च २०१९ को स्मृति ईरानी फैन्स  नामक एक फेसबुक पेज पर दो तस्वीर पोस्ट की गई | तस्वीर के कैप्शन लिखा गया है कि यह केरल के वायनाड में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अब एक वर्ग को ख़ुश यही करके करके कांग्रेस वोट माँगेगी? तस्वीर में हम एक हरे  रंग की बिल्डिंग देख सकते है | इस तस्वीर के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को लगभग ९५०० प्रतिक्रियाएं मिली थी | फेसबुक पर ढूँढने से हमें पता चला कि यह पोस्ट काफ़ी चर्चा में है व तेजी से साझा की जा रही है |

आर्काइव लिंक
इस पोस्ट में किया गया दावा कई सवाल उठाता है, दावे के अनुसार अगर यह केरल के कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है तो इस बिल्डिंग में कांग्रेस का प्रतिक चिन्ह क्यों नहीं है? इसीलिए हमने सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि…

तथ्य की जांच हमने इन तस्वीरों का स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च से की | सर्च के परिणाम से हमें इस बिल्डिंग से मिलता जुलता कुछ भी नहीं मिली | इसके पश्चात हमने तस्वीर को बारीकी से देखा | हमें बिल्डिंग के ऊपर चाँद और तारों का चिन्ह नज़र आया | गूगल इमेजस पर हमने अलग अलग की वर्ड्स का इस्तेमाल कर चाँद तारे वाले झंडे ढूंढे | परिणाम में हमे तस्वीर से मिलता-जुलता एक झंडा मिला |

उस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमे नीचे दिए गए परिणाम मिले |

परिणाम द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही हमे पता चलता है कि यह झंडा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का है | यह भारत में एक राजनीतिक दल है | इस पार्टी को भारत के चुनाव आयोग | द्वारा केरल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है |

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का यह हरा झंडा, जिसमे चाँद व तारा प्रतिक चिन्ह दिखाई देते है, वही चिन्ह हमें नीचे दिए गए तस्वीर में भी इस्तेमाल होते हुए देख सकते है | इस बात से यह अनुमान निकलता है कि यह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से संबंधित कोई बिल्डिंग है |

इसके बाद इस झंडे के चिन्ह के बाजू में हम मलयालम में कुछ लिखा देख सकते है | अनुवाद किये जाने पर पता चलता है कि उसपर इकबाल नगर लीग हाउस लिखा हुआ है | इसके बाद हमें तस्वीर की बायीं  तरफ एक सीढ़ी का चिन्ह दिख रहा है |

हमने गूगल सर्च पर अलग अलग की वर्ड्स का इस्तेमाल कर उस पार्टी को ढूँढने की कोशिश की जिसका प्रतिक चिन्ह सीढ़ी हो | इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विकिपीडिया पर हमें यह प्रतीक उनके चुनाव चिन्ह के रूप में मिला |

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हम भारत का चुनाव आयोग के वेबसाइट पर जाकर इस चिन्ह को ढूँढने की कोशिश की | वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि “इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग” केरल राज्य में एक मान्यता प्राप्त पार्टी है, जिसका उस राज्य में आरक्षित चिह्न ‘सीढ़ी’ है |  

आर्काइव लिंक

हमें उस बिल्डिंग पर दो लोगों के फोटो भी लगाये नज़र आते है | गूगल सर्च से पता चलता है कि दाईं ओर की फोटो सी एच मोहम्मद कोया की है | वह एक भारतीय राजनेता थे जिन्होंने केरल के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया | वह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता थे |

बायीं ओर हम सैय्यद मुहम्मद अली शिहाब थंगल की तस्वीर देख सकते है | वह केरल के एक मुस्लिम धार्मिक नेता और राजनीतिज्ञ थे | वह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की केरल राज्य समिति के अध्यक्ष थे | शिहाब थंगल, थंगल परिवार के सदस्य थे | उनके बारे में अधिक जानकारी के लिए उनके ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करे |

उपरोक्त दिए गए तस्वीर में एक भी चिन्ह कांग्रेस के साथ संबंधित नहीं है | इन तथ्यों के हम स्पष्ट हो सकते है कि यह बिल्डिंग वायनाड, केरल के कांग्रेस पार्टी का कार्यालय नहीं है | यह बिल्डिंग इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का कार्यालय है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर व उनसे साथ किये गए दावों को गलत पाया | यह बिल्डिंग केरल के वायनाड में कांग्रेस का कार्यालय नहीं है बल्कि यह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का कार्यालय है |

Title:क्या यह केरल के वायनाड शहर का कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है? जानिए सच |

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

6 hours ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

19 hours ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

19 hours ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

1 day ago