Social

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़ का वायरल वीडियो नासिक का नहीं है, बल्कि पुराना वीडियो है…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़कर एक भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नासिक में अभी हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- राहुल जी की यात्रा में नासिक में जनसैलाब है, ये जनता बता रही है कि महाराष्ट्र की ट्रिपल इंजन की सरकार विफल है और लोकसभा में महाराष्ट्र में भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है।

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें कांग्रेस के आधिकारीक ट्वीटर अकाउंट पर मिला। वीडियो को 16 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- राजस्थान के दौसा में जुड़ता भारत और 100DAYSOFYATRA।

आर्काइव 

दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 15 दिसंबर 2022 को राजस्थान के दौसा में पहुंची थी। ये वीडियो उसी यात्रा का है। 

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। परिणाम में वायरल वीडियो हमें अन्य मीडिया चैनल पर भी दिखाई दिया। हमें नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। ये रिपोर्ट  दिसंबर 2022 की है। प्रकाशित खबर में वायरल वीडियो के क्लिप देखें जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा अपने 100वें दिन राजस्थान के दौसा पहुंची, जहां भारी भीड़ ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। 

इसके अलावा इस खबर को यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। हमने यह भी देखा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट  ने भी 16 दिसंबर 2022 को इस वीडियो को ट्वीट किया था। जिसके मुताबिक ये वीडियो पुराना है और भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन पर राजस्थान के दौसा पहुंचने का है। वीडियो का हाल से कोई संबंध नहीं है। 

आर्काइव

भारत जोड़ो न्याय यात्रा समापन-

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन रविवार रात मुंबई में हुआ। यहां के शिवाजी पार्क में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा- राजा की आत्मा EVM, CBI, ED, इनकम टैक्स में है। इसी के दम पर वो नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल करा रहे हैं। कांग्रेस, शिवसेना, NCP-SCP के लोग यूं ही चले गए? वे सब डरकर बीजेपी में गए हैं।

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, नासिक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़ का बताकर शेयर किया गया वीडियो पुराना है। असल में वायरल वीडियो साल 2022 के दिसंबर का है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा पहुंची थी।

Title:राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़ का वायरल वीडियो नासिक का नहीं है, बल्कि पुराना वीडियो है…

Written By: Saritadevi Samal

Result: Misleading

Recent Posts

टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कराची बंदरगाह के दावे से वायरल…

यह टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो है, जिसे हाल…

16 hours ago

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

2 days ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

2 days ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

2 days ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

2 days ago