Political

रैली पर बुलडोजर से फूल बरसाने का ये वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नहीं है….

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें जनसैलाब के बीच उंट में बैठ कर जा रहे एक शख्स पर बुलडोजर से फूल बरसाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- आजाद भारत मे ऐसा जोशीला स्वागत शायद ही किसी नेता का हुवा होगा जैसा राहुल गांधी जी का हो रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा। 

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉर्ट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर मिला । वीडियो को 7 जनवरी को अपलोड किया गया था। दिए गए कैप्शन के अनुसार ये वीडियो कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की बरोदा में हुई रैली का है। 

लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी।  जो 15 राज्यों से गुजरते हुए 6,713 किलोमीटर का सफर तय कर 20 मार्च को मुंबई  में खत्म होगी। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो उससे पहले इंटरनेट पर मौजूद है। 

मिली जानकारी की मदद से आगे की जांच करने पर वायरल वीडियो से मिलती जुलती वीडियो की कुछ खबरें मिलीं।  राजस्थान चौक नाम के यूट्यूब चैनल पर भी 8 जनवरी 2024 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला।  यह भी वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है और इसे भी दूसरे एंगल से रिकार्ड किया गया है। 

दी गई जानकारी के अनुसार ये रैली बरोदा में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत का है। निम्न में खबर देखें। 

जांच में आगे हमें अन्य मीडिया रिपोर्ट भी मिले। जिनके मुताबिक कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ऊंट पर सवार होकर आए थे और काफिले के साथ रैली में घोड़े भी मौजूद थे। इस दौरान जेसीबी से फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया था। खबरों के मुताबिक रैली में उमड़े जनसैलाब  में महिलाएं भी बड़ी संख्या मौजूद थीं।

 इस खबर को यहां, यहां और यहां पर भी पढ़ा जा सकता है।  

इसके अलावा, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी इस रैली में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए ट्विटर पर इस रैली का वीडियो पोस्ट किया था। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा-

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में बनते बिगड़ते समीकरणों के बीच राहुल गांधी की न्याय यात्रा का रूट भी बदल गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब यात्रा लखनऊ से उन्नाव कानपुर व हमीरपुर होते हुए झांसी ले जाने की तैयारी है। 21 फरवरी को यात्रा झांसी से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल वीडियो जनवरी 2024 में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का हरियाणा के बरोदा में निकाली गई ‘जन आक्रोश रैली’ के दौरान का है। ये वीडियो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नहीं है।

Title:रैली पर बुलडोजर से फूल बरसाने का ये वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नहीं है….

Written By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

कांचा गाचीबोवली विवाद से जोड़कर यूपी में आगजनी का वीडियो वायरल…

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…

2 days ago

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर डिंपल यादव की तरफ से प्रतिक्रिया देने के नाम पर फर्जी पोस्ट वायरल…

डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…

3 days ago

यूपी में बीजेपी नेता धीरज ओझा का पुराना वीडियो हाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…

5 days ago

ममता बनर्जी ने सनातन धर्म ‘गंदा धर्म’ नहीं बताया। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल…

सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…

5 days ago

हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी  के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल  की कटाई को लेकर हैदराबाद…

6 days ago