Political

धार्मिक झड़प का ये वीडियो महाराष्ट्र का है कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक का नहीं…..

धार्मिक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को बहस करते हुए देखा जा सकता है। बाद में यह भीड़ भगवा कपड़े पहने लोगों पर हमला करने लगती है। इसे शेयर करते हुए यूज़र्स ने दावा किया की कांग्रेस शासित कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर के सामने भजन करने पर हिंदुओं को पीट रहे है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कर्नाटक में स्लिम लोग एक मंदिर के सामने इकट्ठा होने के लिए हिंदुओं को अपना प्राकृतिक उपचार दे रहे हैं। 

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत  में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो की खबर हमें TV9 हिंदी रिपोर्ट में मिली। प्रकाशित रिपोर्ट में वायरल क्लिप के समान कई दृश्य है।

खबर के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी तहसील के गुना गांव में हुई थी। गांव में भगवान कनीफनाथ के मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सदस्य आपस में भिड़ गए। 

जांच में आगे हमें News18 लोकमत की 13 नवंबर, 2023 की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वायरल क्लिप के अंशों के अलावा, विभिन्न ऐंगल से शूट किए गए फुटेज भी देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो अहमदनगर के गुहा गांव के कनीफनाथ मंदिर का है।

इसके अलावा वाइरल वीडियो हमें दैनिक भास्कर की दिव्य मराठी की एक रिपोर्ट में भी देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक विवादित भूमि जिस पर कनीफ़नाथ मंदिर और एक दरगाह दोनों स्थित है, आए दिन यह विवाद का कारण बना रहता है। 

इस भूमि पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के द्वारा मामला दर्ज किया गया है, और मामला वर्तमान में स्थानीय अदालत में चल रहा है। 

13 नवंबर को, सोमवती अमावस्या के अवसर पर, हिंदुओं के एक समूह ने कथित तौर पर कनीफनाथ देवस्थान में प्रवेश किया और धार्मिक अनुष्ठान किए। इन अनुष्ठानों के दौरान उनके लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर इलाके के मुसलमानों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद ये बहस झड़प में बदल गई। ‘

घटना की जानकारी मिलने पर, श्रीरामपुर के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर मामले को शांत किया। इस घटना में मामले में चार लोग घायल हो गये।  पुलिस ने 124 लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, वायरल वीडियो महाराष्ट्र का है और इसका कर्नाटक से कोई लेना देना नहीं है। 

Title:धार्मिक झड़प का ये वीडियो महाराष्ट्र का है कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक का नहीं…..

Written By: Sarita Samal

Result: Misleading

Recent Posts

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

5 hours ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

5 hours ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

5 hours ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

5 hours ago

फिलाडेल्फिया में विमान दुर्घटना का पुराना वीडियो ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वायरल…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

6 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर से पहले का है ये वीडियो,  कराची में हाल ही में हुए विस्फोट का बताकर वायरल…

पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई के बीच,…

6 hours ago