पाकिस्तान के कराची शहर में बाढ़ की स्थिती के नाम से एक वीडिया शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में खौफनाक बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसमें कारों को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कराची शहर में बाढ़ का यह दृश्य है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है - पाकिस्तान के कराची शहर में बाढ़ का हालिया दृश्य।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

रिवर्स इमेज करने पर यह वीडियो हमें FNN311 यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो 26 अक्टूबर 2012 को अपलोड किया गया था। वीडियो के विवरण के अनुसार 11 मार्च 2011 को जापान में आई सुनामी का यह वीडियो है।

जापान के उत्तर-पूर्व तट पर भूकंप के कारण इशिनोमाकी शहर में सुनामी आई थी।

यह दृश्य 'इशिनोमाकी गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड' कंपनी के कर्मचारीओं ने द्वारा शूट किया था।

यह वीडियो 18 दिसंबर 2011 को अन्य यूट्यूब चैनल में प्रकाशित किया गया है।

हमने गूगल पर इशिनोमाकी शहर की इशिनोमाकी गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड लिख सर्च करने पर वायरल वीडियो में 2:45 मिनट पर दिखाई दे रही जगह औऱ इमारत हमें एक पेज पर मिली।

हमें मिली इमेज और वायरल वीडियो के तस्वीर का विश्लेषण करने के बाद यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं, बल्कि जापान का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2011 में जापान में आई भयंकर तूफान में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 11 मार्च 2011 को जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद वहां पर भयानक सुनामी आई, जिसमें सब कुछ तबाह कर दिया।

पाकिस्तान में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति..

पाकिस्तान पिछले एक महीने से भारी बारिश का सामना कर रहा है। जिसके कारण आई बाढ़ में कम से कम 549 लोगों की मौत हुई है। वहीं बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में दूरदराज के समुदाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। बाढ़ ने 46,200 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

निष्कर्ष

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि वायरल वीडियो लगभग 10 साल पुराना है और 2011 में जापान में आए समुद्री तूफान सुनामी का है। वीडियो का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:पाकिस्तान में आई बाढ़ का नहीं, जापान में 2011 में आई सुनामी का यह वीडियो है

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: False