क्या यूपी पुलिस विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जश्न मना रही थी?

False Political

कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ पुलिसकर्मियों के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है | सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे जवान उत्तर प्रदेश पुलिस के हैं जो विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जश्न मना रहे हैं | वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों को थाने के बाहर नाचते हुए देखा जा सकता है | पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “विकास दूबे एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस |”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक | फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुवात हमने कुछ सम्बंधित कीवर्ड्स की मदद से यूट्यूब सर्च करने से किया, जिसके परिणाम से हमें ‘अशोक कुमार कटारिया ’ नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला | वीडियो समदर्शी है जहाँ पुलिसकर्मियों को उसी जगह पर नाचते हुए देखा जा सकता है, जो वायरल वीडियो में नजर आ रही है | यूट्यूब वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि ये वीडियो दिल्ली पुलिस के जवानों का है | हमें इस वीडियो से मिलते जुलते कई और वीडियो भी मिले | इस वीडियो ४ फरवरी २०१९ को अपलोड किया गया था जिसका यह मतलब है कि यह वीडियो विकास दुबे के एनकाउंटर से काफी पहले का है |

इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें एक पुलिसकर्मी के कंधे पर ‘DP’ याने दिल्ली पुलिस का बैज भी नज़र आया | इससे ये स्पष्ट है कि डांस कर रहे पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के हैं |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यूपी पुलिस का नही है बल्कि दिल्ली पुलिस का है जिसे विकास दुबे के एनकाउंटर से काफी पहले रिकॉर्ड किया गया था | हमें यह निश्चित रूप से नही पता कि यह वीडियो दिल्ली के किस थाने का है लेकिन इस वीडियो का विकास दुबे के एनकाउंटर से कोई संबंध नही है |

Avatar

Title:क्या यूपी पुलिस विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जश्न मना रही थी?

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False