False

क्या अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पाकिस्तानी शख्स से निकाह किया ?

यह चित्र हमने bollywoodshaadis.com की वेबसाइट से प्रतिनिधित्व हेतु लिया है । इस चित्र का निचे दिए लेख के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है ।

२७ मार्च २०१९ को वोट फॉर बेटर इंडिया विद मोदीजी नामक एक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “उर्मिला मातोंडकर जिसका पति मोहिसीन अख्तर मीर पाकिस्तान का बिजनेसमैन है और उसे कांग्रेस पार्टी ने मुंबई से उम्मीदवार उतारा है | कांग्रेस की बहन कांग्रेस का पाकिस्तानी जीजा, देख लो भाइयों आप बहुत कम जानते होंगे कि उर्मिला ने पाकिस्तानी से निकाह किया है | यह तस्वीर काफ़ी चर्चा में है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को लगभग ९५०० प्रतिक्रियां मिली थी |

२७ मार्च २०१९ को उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई | उसके थोड़े ही दिन बाद सोशल मीडिया पर उनकी पति की पाकिस्तानी होने वाली बात वायरल हुई, यह बात हमे थोड़ा अटपटा लगता है | इसीलिए हमने इस तस्वीर की सच्चाई जानने कि कोशिश की |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुवात हमने उर्मिला मातोंडकर के शादी की खबर ढूँढने से की | गूगल सर्च करने पर हमे बॉलीवुड शादी के वेबसाइट से पता चला कि उनकी शादी ३ मार्च २०१६ को मीर मोहसिन अख्तर नामक एक कश्मीरी बिजनेसमैन के साथ हुई थी | प्रकाशित खबर में उर्मिला और मीर के शादी के बारे में पूरा विवरण दिया गया है जो आप साथ दी हुई लिंक पर पढ़ सकते है |

आर्काइव लिंक

मुंबई मिरर और बॉलीवुड शादी के खबर के अनुसार उन्होंने हिन्दू व मुसलमान, दोनों तरीके से शादी की थी |

आर्काइव लिंक

हमने विकिपीडिया पर मीर मोहसिन अख्तर के बारे में खोजने की कोशिश की | विकिपीडिया से हमे कोई मजबूत परिणाम नहीं मिला | उर्मिला मातोंडकर के विकिपीडिया के वेबसाइट पर हमने यह पाया कि मीर मोहसिन अख्तर एक कश्मीरी बिजनेसमैन है, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

आर्काइव लिंक

न्यूज़ बग्स के वेबसाइट द्वारा प्रकाशित किये गए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन अख्तर मीर का जन्म वर्ष १९८२ में कश्मीर, भारत में हुआ था | वह कश्मीरी कशीदाकारी पहनावा उद्योग में कार्यरत है | वह एक मॉडल, अभिनेता और एक व्यवसायी भी है |

आर्काइव लिंक

२१ साल की उम्र में वह मुंबई चले गए थे और मॉडलिंग उद्योग में अपना करियर शुरू किया था | ipsf.io के वेबसाइट से हमे पता चलाता है कि मोहसिन २००७ के मिस्टर इंडिया मॉडल हंट के सेकंड रनर-अप थे | इसी बात को ऑडिशन फॉर्म के वेबसाइट ने भी पुष्टि की है |

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

हमने मिस्टर इंडिया मॉडल बनने के मापदंड ढूँढने कि कोशिश की | हमे उनके अधिकारिक वेबसाइट पर उनके द्वारा दिए गए नियम और अधिनियम मिले | नियमों में यह साफ़ साफ़ कहा गया है कि आवेदक एक वैध भारतीय पासपोर्ट रखने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए और भारत के लागू कानूनों के अनुसार भारत का निवासी होना चाहिए | मीर मोहसिन अख्तर को  २००७ के मिस्टर इंडिया मॉडल हंट में सेकंड रनर चुना जाना इस बात की पुष्टि करता है कि वे एक भारतीय नागरिक है |

आर्काइव लिंक

इसके अलावा, imdb के वेबसाइट से हमे पता चला है कि २००९ की बॉलीवुड फिल्म ‘लक बाय चांस‘ में भी मोहसिन अख्तर मीर की छोटी भूमिका थी |

आर्काइव लिंक

IMDb के वेबसाइट से हमे उनके द्वारा किये गए और तीन फिल्मों की जानकारी मिली  | एक इंडी फिल्म में जिसका शीर्षक है इट्स ए मैन्स वर्ल्ड, में उन्होंने मौली गांगुली के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी | इसके इलावा मुंबई मस्त कलंदर और ताज महल एंथम: एक मोहब्बत फिल्मों में भी काम किया है | वेबसाइट पर लिखा गया है कि उन्होंने एक फिल्म भी बनाई जिसका नाम है “माधुरी |

आर्काइव लिंक

मीर मोहसिन अख्तर के बारे में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने एक विस्तृत लेख प्रकाशित किया है |

आर्काइव लिंक

काफ़ी प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों ने इस खबर को प्रकाशित किया है कि उर्मिला मातोंडकर की शादी एक कश्मीरी बिजनेसमैन से हुई है जिनका नाम “मीर मोहसिन अख्तर” है | उनका पाकिस्तानी होने का या उनके पाकिस्तान से कोई संबंध होने का उल्लेख कहीं भी नहीं किया गया है |

Economic Times | आर्काइव लिंक | News18 | आर्काइव लिंक | Firstpost | आर्काइव लिंक |

India Today | आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात् हमने उपरोक्त तस्वीर को गलत पाया है | मीर मोहसिन अखतर पाकिस्तानी नहीं है और ना ही हमें उनके पाकिस्तान से जुड़े होने की  कोई खबर मिली | वह कश्मीर के एक बिजनेसमैन है |

Title:क्या अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पाकिस्तानी शख्स से निकाह किया ?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

9 hours ago

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

1 day ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

2 days ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

2 days ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

2 days ago