इस वीडियो में दिख रही घटना बांग्लादेश की है। इसमें दिख रहा शख्स भाजपा नेता नहीं है। अनिल उपाध्याय नाम का कोई नेता भाजपा में नहीं है।
भाजपा नेता अनिल उपाध्याय के नाम से एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स बंदूक से हिरण का शिकार कर रहा है। उस दौरान उसने एक हिरण को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स ने उस हिरण की हत्या की वह भाजपा नेता अनिल उपाध्याय है।
वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय। ये अभी सरकार में हैं। अब कोई नहीं बोलेगा भावनाएं आहत हो रही हैं। चाल चरित्र चेहरा। क्या अब कोई है जो उसके खिलाफ आवाज उठा सकें।“
Read Also: काल्पनिक चरित्र अनिल उपाध्याय के नाम से फिर हुआ एक वीडियो वायरल, इस बार उन्हें भा.ज.पा से जोड़ा गया।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो की जाँच हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की। परिणाम में हमें इस बारे में 13 जुलाई 2015 को द डेली स्टार नामक एक वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी मिली। उसमें बताया गया है कि यह वीडियो बांग्लादेश में स्थित चिट्टागोंग शहर के एक फार्म हाउस का है। इसमें दिख रहे शख्स का नाम मोइन उद्दीन है, जो कि ऑस्ट्रेलिया में रहता है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।
इसमें बताया गया है कि मोइन उद्दीन नामक व्यक्ति ने हिरण का शिकार करने के बाद यह वीडियो 4 जुलाई 2015 को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका काफी विरोध किया। फिर बांगलादेशी पुलिस ने इस संबन्ध में जाँच की व मोइन उद्दीन से इस बारें में पूछताछ की गयी। वन विभाग ने मोइन के खेत से 16 हिरणों को जब्त किया।
आगे की जाँच करने पर हमें 27 अक्टूबर 2019 को आई.एफ.एस परवीन कस्वां द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। उसमें उन्होंने भी इस बात को स्पष्ट किया कि यह वीडियो बांग्लादेश के चिट्टागोंग में स्थित हिल्सडेल फार्म का है।
भाजपा नेता अनिल उपाध्याय कौन है?
आपको बता दें कि पूर्व में भी फैक्ट क्रेसेंडो ने कथित काल्पनिक भाजपा नेता अनिल उपाध्याय से संबन्धित वीडियो का अनुसंधान किया है। हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें भाजपा नेता अनिल उपाध्याय, इस नाम से संबन्धित कोई जानकारी नहीं मिली। फिर हमने MyNeta.info के वेबसाइट पर भाजपा नेता अनिल उपाध्याय को खोजा तो हमें वहाँ पर अनिल उपाध्याय नामक कोई भी भाजपा नेता नहीं मिला।
इसी नाम से हमें दो व्यक्तियों के प्रोफाइल मिले, पहला- जोधपुर के एक बी.एस.पी नेता डॉ. अनिल उपाध्याय, जिन्होंने 2018 में राजस्थान से चुनाव लड़ा था| दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने 2007 और 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था|
Read Also: विवेक अग्निहोत्री के वीडियो को कथित काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय का बता वायरल किया जा रहा है|
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह बांग्लादेश का वीडियो है और इसमें दिख रहा शख्स भाजपा नेता नहीं है। भाजपा में अनिल उपाध्याय नामक एक भी नेता नहीं है।
Title:बांग्लादेश में हिरण के शिकार का वीडियो भाजपा के अनिल उपाध्याय के नाम से वायरल; जानिए सच
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: False
एक सभा को संबोधित करने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारे जाने के दावे…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…
डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…
बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…
सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल की कटाई को लेकर हैदराबाद…