False

जानिये कर्नाटक के इस महिला के कटे हुये हाथ के वीडियो की सच्चाई। क्या दबंगों ने काटा है इसका हाथ?

इस वीडियो में दिख रही महिला का हाथ दबंगों ने नहीं काटा है। यह कर्नाटक में हुये बस और लॉरी के बीच हुये हादसे के बाद का दृश्य है। उस हादसे में इस महिला का हाथ कटा है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक बस के पास कुछ लोगों से घिरी एक महिला को देख सकते है। उस महिला का हाथ कटा हुआ है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में चलती बस में कुछ दबंगों ने एक महिला का हाथ काटा है। इस पोस्ट के शेयर कर लोग कर्नाटक की नयी कांग्रेस सरकार को दोषी ठहरा रहे है। उनका कहना है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में इस तरह की गुंडागर्दी हो रही है।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “कर्नाटक में चलती बस में दबंगों ने महिला का हाथ काटा राहुल गांधी जी जवाब दोगे क्या? यहां काँग्रेस की सरकार है।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस दावे की सच्चाई जानने के लिये हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें कन्नडा प्रभा के पेज पर 25 जून को इस वीडियो की रिपोर्ट प्रसारित की हुई मिली। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इस घटना के साथ जो दावा वायरल हो रहा है वह गलत है। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (के.एस.आर.टी.सी) ने इस पर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

फेसबुक

इसको ध्यान में रखते हुये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ 25 जून को प्रकाशित कन्नडा प्रभा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना 18 जून को हुई थी। के.एस.आर.टी.सी चामराजनगर डिवीजन की एक बस कर्नाटक में स्थित नंजनगुड से टी.नरसीपुर तक चल रही थी। उस दौरान दोपहर करीब 1.45 बजे बसवराजपुर के पास यह बस के लॉरी से टकराई। वीडियो में दिख रही महिला यात्री बस में खिड़की की सीट पर बैठी थी। इस एक्सिडेंट में उसे गंभीर चोंट आयी और उसका हाथ कट गया। इस महिला के साथ एक और महिला का हाथ गंभीर रूप से घायल हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे हुये घाटल लोगों को नंजनगुड के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिये ले गये। 

इसमें यह भी बताया गया है कि कर्नाटक राज्य परिवहन ने वायरल दावे का खंडन किया है।

हमने उनके द्वारा दिये गये स्पष्टिकरण को देखने के लिये गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें 25 जून को के.एस.आर.टी.सी के ट्वीटर हैंडल पर उनका ट्वीट मिला। उसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया है कि यह घटना बस और लॉरी के एक्सिडेंट की है। यह दुर्घटना लॉरी चालक की लापरवाही की वजह से हुई है। लॉरी चालक ने बस की दाहिनी पिछली खिड़की को टक्कर मारी जिस वजह से खिड़की की सीट पर बैठी महिला का दाहिना हाथ कट गया। इसके बाद बिलिगरा थाने में लॉरी चालक के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गयी है।

आर्काइव लिंक

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक कर्नाटक पुलिस ने भी किया है। हमें उनका स्पष्टिकरण कर्नाटक राज्य पुलिस फैक्ट चेक के वेबसाइट पर प्रकाशित किया हुआ मिला। उन्होंने उनके वेबसाइट पर एफ.आई.आर की कॉपी भी प्रकाशित की है। आप नीचे देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रही महिला का हाथ एक बस हादसे की वजह से कट गया है। दबंगों ने उसका हाथ काटा यह दावा गलत है। 

Title:जानिये कर्नाटक के इस महिला के कटे हुये हाथ के वीडियो की सच्चाई। क्या दबंगों ने काटा है इसका हाथ?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

यूपी में बीजेपी नेता धीरज ओझा का पुराना वीडियो हाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…

4 hours ago

ममता बनर्जी ने सनातन धर्म ‘गंदा धर्म’ नहीं बताया। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल…

सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…

5 hours ago

हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी  के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल  की कटाई को लेकर हैदराबाद…

1 day ago

पांच साल से ज्यादा पुरानी घटना को हाल-फिलहाल का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है…

सोशल मीडिया पर एक शख्स को पीटते हुए पुलिसकर्मी की तस्वीर तेजी से वायरल हो…

1 day ago

एडवोकेट अमेंडमेंट विधेयक के खिलाफ वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो वक्फ संशोधन बिल के विरोध प्रदर्शन के नाम से वायरल..

वक्फ संशोधन विधेयक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। इसको…

1 day ago

वक्फ संशोधन बिल के पास होने पर बीजेपी सांसदों के साथ खुशी मनाते असदुद्दीन ओवैसी के वायरल वीडियो की सचाई कुछ और है…

वायरल वीडियो वक़्फ बिल के संसद से पारित होने से पहले हुई जेपीसी की मीटिंग…

1 day ago