महिला द्वारा मुस्लिम आदमी को पीटने का वीडियो पुराना; ‘कश्मीर फाइल्स’ देखने का बाद नहीं हुई ये घटना

Communal False

यह वीडियो कुछ महिने पुराना है। इसका ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म से कोई संबन्ध नहीं है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म से संबन्धित चल रहे विवाद के बीच एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप ट्रेन में एक महिला को एक मुस्लिम आदमी को पीटते हुये देख सकते है। वीडियो में वह महिला उसे पैर छूँने के लिये कह रही है और उसने यह भी कहा कि अगर किसी हिंदू महिला को हाथ लगाया तो जान ले लेंगे। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के रिलीज़ होने के बाद की है।

वायरल हो रहे वीडियो में यूज़र ने लिखा है, “द कश्मीर फाइल्स के रुझान आने चालू हो गए।“ (शब्दश:)

फेसबुक


Read Also: सिखों द्वारा नागा साधु को पीटने का आठ वर्ष पुराने वीडियो को AAP की जीत से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की पुष्टि करने के लिये सबसे पहले हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च के ज़रिये इसको खोजने की कोशिश की। परिणाम में यही वीडियो 21 अक्टूबर 2021 को हिंदुस्तानी रिपोर्टर नामक एक वैरिफाइड चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। 

इसमें दी गयी जानकारी के मुताबिक इसमें दिख रही महिला भा.ज.पा और यति नरसिंहानंद से जुड़ी है। उनका नाम मधु शर्मा बताया जा रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने चलती ट्रेन में एक मुस्लिम आदमी के साथ मारपीट की। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

द वायर के लेख के मुताबिक यह वीडियो मधु शर्मा ने खुद अपने फेसबुक पेज पर 18 अक्टूबर 2021 को शेयर किया था। उसमें उन्होंने आरोप किया था कि इस मुस्लिम व्यक्ती ने उनको धक्का मारा था।

लेख में बताया गया है कि रेलवे पुलिस ने उस समय इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया था।


Read Also: क्या उत्तर प्रदेश में 142 सीटों पर फिर होंगे चुनाव? जानिये सच…


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह घटना कुछ महिने पहले वर्ष 2021 में घटी थी। इसका द कश्मीर फाइल्स फिल्म से कोई संबन्ध नहीं है।

Avatar

Title:महिला द्वारा मुस्लिम आदमी को पीटने का वीडियो पुराना; ‘कश्मीर फाइल्स’ देखने का बाद नहीं हुई ये घटना

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False