False

कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो मुंबई का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल ….

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अरब सागर में यात्रियों से भरी एक नाव की टक्कर नेवी के स्पीड बोट से हो गई। टक्कर के बाद यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलट गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाव को डूबते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है, जहाँ नाव डूबने से कई लोगों की जान चली गयी।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- अलीबाग से गेट ऑफ इंडिया आते हुए नाव पलटी दर्दनाक विडियो वायरल

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो की  कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को  4 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया है। इससे ये स्पष्ट है कि वीडियो हाल का नहीं है। 

पोस्ट के साथ लिखा है- “एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा फिल्माए गए फुटेज में वह क्षण दिखाया गया है जब कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील में लोगों से  भरी हुई एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 78 लोग मारे गए।”

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की जांच करने पर हमें ये वीडियो अल जजीरा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला जहां इसे 3 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था। प्रकाशित खबर के अनुसार ये घटना पूर्वी कांगो स्थित किवु झील में हुई थी।

इसके अलावा टाइम्सऑफइंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार पूर्वी कांगो स्थित किवु झील में करीब 100 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। 

मुंबई नाव हादसा- 

18 दिसंबर दोपहर करीब 3:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से ऐलिफेंटा जा रही यात्री नाव डूब गई थी। नाव को नेवी की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी थी। मुंबई में 18 दिसंबर को हुए नाव हादसे में मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया। हादसे के चौथे दिन शनिवार को 7 साल के बच्चे का शव मिला।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद  हमने पाया कि, कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो को मुंबई का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Title:कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो मुंबई का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल ….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

असदुद्दीन ओवैसी की 2021 में यूपी पुलिस पर की गई टिप्पणी हाल के सांप्रदायिक और नफरती भाषण के दावे से वायरल…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…

19 hours ago

अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …

20 hours ago

शव के ऊपर बैठे बच्चे का ये वीडियो 2020 का है, इसका पहलगाम अटैक से कोई संबंध नहीं…

सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…

20 hours ago

क्या नाव में बैठकर मुसलमान बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं? दावा फर्जी…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …

20 hours ago

2019 में पैसों के लेन-देन के मामले में हुए तिहरे हत्याकांड को मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़कर वायरल..

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान…

2 days ago

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

3 days ago