यह वीडियो हरियाणा के रोहतक का है। इसका दिल्ली से कोई संबन्ध नहीं है।

वर्तमान में हो रही भारी बारिश की वजह से देश में कई राज्यों में जगह-जगह बाढ़ की स्थिति बन गयी है। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। उसमें आप देख सकते है कि रास्ते पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है और कुछ लोग एक गाड़ी को धक्का मार रहे है।

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली का है। इस वीडियो को शेयर कर यूज़र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कस रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली वासियों को एक संदेश कैसे दिल्ली को पानी पानी कर दिया। ऑडीओ और विडीओ को जोड़कर सुने और देखें तो आपको मालूम चलेगा की कैसे लोगों की पानी की समस्या ख़त्म कर दी उन्होंने, उन्ही की ज़ुबानी।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इसकी सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो हरियाणा न्यूज़ एक्सप्रेस नामक एक चैनल पर 30 जून को प्रसारित किये हुये एक रिपोर्ट में मिला। इसको आप 1.03 मिनट से आगे तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके साथ दी गयी जानकारी में बताय गया है कि हरियाणा में कई जिलों में जमकर बरसात हुई है। जिनमें रोहतक भी है। बारिश की वजह से वहाँ रास्तों पर जलभराव हो गया। वीडियो में रिपोर्टर रोहतक में जगह-जगह हुये जलभराव के बारे में बता रही है।

फिर हमने इस बारे में और जानकारी पाने के लिये हरियाणा न्यूज़ एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ ऍड. राजेंद्र भारद्वाज से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि, “यह वीडियो हरियाणा के रोहतक का है। इसकी रिपोर्ट रोहतक में स्थित हमारे रिपोर्टर ने भेजी है। इस वीडियो के बारे में मैंने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो छोटूराम चौक से सानतमई (हुड्डा कॉम्प्लेक्स) के बीच का वीडियो है। उस क्षेत्र में हमेशा यही हाल होता है।“

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो केजरीवाल सरकार की दिल्ली का नहीं बल्की हरियाणा के रोहतक का है।

Avatar

Title:बाढ़ के पानी में गाड़ी को धक्का दे रहे लोगों का वीडियो हरियाणा का है, दिल्ली का नहीं...

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False