एक फेसबुक पोस्ट मे यह दर्शाया जा रहा है की भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को एक महिला खुले आम गाल पर चुम्बन कर रहीं है | चित्र को इस प्रकार दर्शाया गया है जिससे यह लगे कि नेहरु का चरित्र शंकास्पद है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
तथ्यों की जांच:
उपरोक्त चित्र पर व्यंग करते हुए दावा किया गया है कि ‘आज़ादी की भयंकर लड़ाई में, बायें गाल पर गोली खाते पंडित चाचा नेहरु’ | नेहरु के निजी जीवन से जुड़ी इस प्रकार की कई तस्वीरें है जिन्हें ग़लत तरीके से दर्शाया गया है | उपरोक्त चित्र मे किया गया दावा कितना सच है यह ढूँढने के लिए हमने जांच कि शुरुआत यांडेक्स इमेज मे यह चित्र को अपलोड करके सर्च करने से की |
परिणाम मे हमें न्यूज़क्लिक का एक पोस्ट मिला |
इस पोस्ट को पढ़ने पर हमें यह ज्ञात हुआ कि उपरोक्त चित्र मे नेहरु के बायें गाल पर चुम्बन करने वालीं महिला उनकी भतीजी नयनतारा सेहगल है | पोस्ट को पूरा पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
इसके बाद हमने गूगल में नयनतारा सेहगल के युवा उम्र का चित्र ढूँढा |
नयनतारा सेहगल की युवा उम्र का चित्र उपरोक्त चित्र से मिलने पर हम इस बात पर तो निश्चित हो गए कि चित्र मे दर्शायी गयी महिला नेहरु की भतीजी ही थी |
फिर हमने ढूँढा की यह चित्र कहाँ लिया गया था | न्यूज़ क्लिक के प्रकाशन में लिखा था कि जब नेहरु लन्दन गए थे तब उनकी बहन विजयालक्ष्मी पंडित और उनकी भतीजी नयनतारा सेहगल से मिले थे |
ब्रिटिश पाथ द्वारा प्रकाशित इस विडियो को फ्रेम दर फ्रेम देखने पर हमें नयनतारा का उपरोक्त चित्र मे दर्शायी गयी स्थिति दिखाई दी | नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट में आप पूरी घटना को फ्रेम दर फ्रेम देख सकतें हैं |
यूट्यूब का विडियो पूरा देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
नयनतारा पहले आकर नेहरु से गले मिलतीं है फिर नेहरु को पीछे से गाल पर एक चुम्बन करती हैं | इस बात से यह स्पष्ट होता है कि उपरोक्त चित्र पंडित जवाहरलाल नेहरु और उनकी भतीजी का है | जब नेहरु १९५५ में लन्दन गए थें, तब यह तस्वीर खिंची गयी थी और अब यह गलत उद्देश्य से साझा की जा रही है |
निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि दर्शाया गया चित्र पंडित जवाहरलाल नेहरु की भतीजी का है और किसी अन्य महिला का नहीं | १९५५ में जब नेहरु लन्दन गए थें तब उनकी बहन और भतीजी उनका हवाई अड्डे पर स्वागत करने आये थे | नयनतारा सेहगल ने अपने मामा पंडित जवाहरलाल नेहरु का स्वागत करते वक़्त उनके गाल पर चुम्बन किया, यह उस वक़्त यह तस्वीर ली गई | उपरोक्त दावा ग़लत व भ्रामक है |
Title:कौन है नेहरु को सबके सामने चूमने वाली महिला ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…
मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…
घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…
हाथ में खुलेआम बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहे शख्स का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल…
मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…