फेसबुक पर एक पोस्ट काफ़ी वाइरल हो रहा है जहां कहा जा रहा है कि ओल्ड मौंक रम रोज़ पीने से आपको कैंसर-हार्ट अटैक जैसी १० बिमारी नहीं होगी| रोज़ १०० मिलीलीटर अगर आप इसका सेवन करें तो आपको कैंसर, हार्ट अटैक, अन्क्साईटी, डायबिटीज, टेंशन, फटीग, एल्ज़ईमर जैसी बिमारिओं से मिलेगी राहत|

सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:

facebook link
आर्काईवडलिंक - फेसबुक

आर्काईवडलिंक - फेसबुक

आर्काईवडलिंक - फेसबुक

Apnikhabare
आर्काईवडलिंक - अपनीख़बरे

हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच का परिणाम:

हमारे द्वारा तथ्यों के जांच में हमें ये पता चला कि, नियमित ओल्ड मौंक रम का सेवन करने पर कई सारे शारीरिक लाभ के साथ नुक्सान भी हैं |

हमने डॉ. गोविन्द आप्टेजी (सीनियर न्यूरो थेरापिस्ट - जो की औरंगाबाद, महाराष्ट्रा में एक प्रतिष्ठित न्यूरो डॉक्टर हैं) से इस मामले बात की, उनहोंने कहा कि, “ दवाई हो या शराब, जब सेहत की ज़रूरत के लिए एक सीमित मात्रा मे लिया जाये तो ठीक है, मगर इसकी ज़रूरत है या नहीं – इस बात कि पुष्टिकरण सिर्फ़ एक चिकित्सक ही कर सकतें हैं | यह बात सरासर गलत है कि रोज़ १०० मिलीलीटर ओल्ड मौंक रम पीना सेहत के लिये लाभदायक है |”

इस बात में अधिक जानकारी के लिए आप डॉ. गोविन्द आप्टेजी (न्यूरो थेरापिस्ट) को +91-955-244-0639 में संपर्क कर सकतें हैं |

इसके अलावा निचे दिये गये लिंक में आपको इसके सेवन से फायदे और नुक्सान दोनों पढ़ने के लिए मिलेंगे |

Healthline
आर्काईवडलिंक - ड्रगफ्रीवर्ल्ड
Drugfreeworld
आर्काईवडलिंक

निष्कर्ष:

मिश्रित जानकारी :
हमारे तत्थ्यों के जांच से ये तो ज्ञात होता है कि, ओल्ड मौंक रम का अगर चिकित्सक द्वारा निर्धारित मात्रा में सेवन किया जाये तो सेहत के लिए लाभदायक है| किंतु पोस्ट में जो बोला गया है कि इसका रोज़ १०० मिलीलिटर का सेवन करना चाहिए, यह गलत हैं | हर मानव का शारीर व उसकी प्रतिरोधक शक्ति अलग होती है| सामान्य आधार पर यह कहना कि १०० मिलीलीटर रोज़ पीना सबके लिए लाभदायक है – यह गलत व भ्रामक हैं|

Mixture Title: क्या रोज़ 100 मिलीलीटर ओल्ड मौंक रम पीने से मिलेगा 10 बड़े रोगों से छुटकारा?
Fact Check By: Nita Rao
Result: Mixture (यह गलत व भ्रामक हैं)