लोगों के भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह मुंबई में लालबागचा राजा गणपति मंडप का दृश्य हैं । वायरल वीडियो के पहली क्लिप में कई बड़ी इमारतों के साथ लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

वायरल वीडिय़ो के साथ यूजर ने लिखा है- लालबाग चा राजा गणपति का अविश्वसनीय दृश्य.... मुंबई।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन हमें ट्रिपस्काउट’ नामक एक वेरिफाइड इंस्टाग्राम पेज पर मिला। यहां पर वीडिय़ो को 17 फरवरी 2024 को पोस्ट किया गया है। इससे ये साफ है कि वीडियो कुछ महीने पुरानी है।

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है-, ये दृश्य ‘फेस्टिवल ऑफ़ सैन फ़र्मिन’ का हैं, जो स्पेन के पैम्प्लोना में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की जांच करने पर वायरल वीडियो हमें एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट, @pamplona_fiesta पर भी मिला। पोस्ट में बताया गया है कि दृश्य सैन फरमिन उत्सव के उद्घाटन समारोह से संबंधित हैं, जिसमें लोग पैम्प्लोना के सिटी हॉल के पास एकत्र हुए दिख रहे हैं।

इसके बाद हमने गूगल मैप पर पैम्प्लोना के सिटी हॉल के लोकेशन को ढंडने की कोशश की। हमें मिले लोकेशन में वायरल वीडियो के लोकेशन को साफ देखा जा सकता है।

आगे हमने वायरल वीडियो में दिख रहे इमारत और गूगल मैप के पैम्प्लोना के सिटी हॉल के इमेज को विश्लेषण करने पर ये साफ है वायरल क्लिप में पैम्प्लोना का सिटी हॉल का है।

हमें पैम्प्लोना के सिटी हॉल के पास मनाए गए ‘सैन फ़र्मिन उत्सव’ के अन्य वीडियो भी मिले। सैन फ़र्मिन स्पेनिश संस्कृति और परंपरा का त्यौहार है। बतादें कि पैम्प्लोना स्पेन के नवरे प्रांत की राजधानी है।

2024 के लालबागचा राजा (भगवान गणेश) मंडप-

2024 के लालबागचा राजा मंडप से जुड़े दृश्य निम्न में देखे। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के लालबागचा राजा में भगवान गणेश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूजा-अर्चना की। निम्न में खबर देखें।

निष्कर्ष

इस जानकारी से यह स्पष्ट है कि, वायरल वीडियो का पहला क्लिप मुंबई के लालबागचा राजा मंडप के दृश्य का नहीं है। ये वीडियो स्पेन के पैम्प्लोना में आयोजित सैन फ़र्मिन उत्सव का है। जहां सैन फ़र्मिन उत्सव के हर साल मनाया जाता है।

Claim Review :   मुंबई के लालबागचा राजा गणेश मंडप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
Claimed By :  Social Media User
Fact Check :  FALSE