जनवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा किया गया एक विडियो अब पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पेज Vote4Modi व अन्य पेजेस पर फिर से काफी चर्चा में है और तेजी से साझा किया जा रहा है | विडियो में दिखाया गया है की कोई एक शख्स दो जर्मन शेफर्ड श्वानों को पत्थर फेंक कर मारता है और उसके बाद बौखलाए श्वान उस व्यक्ति के पीछे पड जाते है तथा उसके शरीर पर कई जगह काटकर उसे लहुलुहान कर देते है | विडियो शेयर करते समय जो हैडलाइन दी गई है उसमें कहा गया है कि पत्थर मारने वाला शख्स एक कश्मीरी जिहादी है | विडियो देखने के बाद प्रथमतः संदेह उत्त्पन्न होता है की क्या वाकई में यह कश्मीर का है? कई बार ऐसे विडियो हमें भ्रमित करते है | सो इस विडियो की सच्चाई जानना जरुरी हो जाता है |

ARCHIVE VOTE4MODI

इस विडियो को कितनी तेजी से साझा किया जा रहा है यह आप नीचे दिए विडियो पर देख सकते है|

संशोधन से यह पता चलता है की...
यु-ट्यूब पर संशोधन करने से यह पता चला की वास्तव में यह विडियो कश्मीर का है ही नहीं | बल्कि वह है मोरोक्को शहर का | फैक्ट चेक किये जाने तक इस विडियो को छह लाख ३२ हजार से भी ज्यादा बार देखा गया था | यह विडियो नीचे देखा जा सकता है | इस विडियो को अप्रैल २४,२०१३ को अपलोड किया गया था|

जांच का परिणाम : इससे ये स्पष्ट होता है कि कश्मीरी जेहादी ने कुत्ते को भी पत्थर मार दिए इस शीर्षक के तहत जो विडियो शेयर किया जा रहा है वह वास्तव में कश्मीर का न होकर मोरोक्को शहर का है | अतः यह पोस्ट गलत (FALSE) है |

Avatar

Title:कश्मीरी जिहादी ने कुत्ते को भी पत्थर मार दिए | फिर क्या हुआ देखो...क्या है इस विडियो का सच?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False