१६ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई इंडिया लाइव की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन व खबर में यह कहा गया है कि मोदी सरकार ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है जिससे कि अब पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा | खबर में यह भी कहा है कि हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की नकेल कसने के लिए इस तरीके के फैसले लिए जा रहे है | सो यह जानना जरुरी है कि क्या वाकई में इस हमले के बाद ही यह फैसला हुआ है? जानते है इस खबर की सच्चाई |

ARCHIVE INDIA LIVE
अब देखते है कि कितनी तेजी से यह खबर अपने पैर जमा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस खबर को Today Video, एक कदम हिन्दू रक्षा की ओर व इंडिया लाइव के पेजेस पर कुल ८०५७ लाइक, ४४७ कमेंट्स एवं १३५१ शेयर मिल चुके है |

अब देखते है खबर में क्या कहा है...

संशोधन से यह पता चलता है की...
गूगल करने बाद, खबर में किये गये इस दावे की कहीं भी पुष्टि नहीं होती है कि, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री
अर्जुनराम मेघवाल ने बीते शुक्रवार को बीकानेर दौरे के दौरान भारत की नदियों से पाकिस्तान को जो पानी मिलता है, उस पर रोक लगाने का एलान कर दिया है | इस बात की भी पुष्टि नहीं होती है कि पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान का पानी रोकने का फैसला लिया है | हालाँकि भारत सरकार ने पुलवामा की घटना के काफी समय पहले ही जम्मू-कश्मीर से बहती नदियों पर प्रस्तावित की गई परियोजनाओं को रफ़्तार देने की बात कही है | २५ नवम्बर २०१८ को इकोनोमिक टाइम्स में छपी एक खबर से इस बात की पुष्टि होती है | साथ ही विद्यमान मोदी सरकार द्वारा ६ दिसंबर २०१८ को शाहपुरकंडी परियोजना को मंजूरी दे दी गई थी | आल इंडिया रेडियो ने इस सन्दर्भ में वित्त मंत्री अरुण जेटली के विडियो के साथ किया हुआ ट्वीट नीचे देख सकते है | इससे यह स्पष्ट हो जाता है की इंडिया लाइव के खबर में इस सन्दर्भ में भ्रमित करने वाली मिश्रित जानकारी दी है |

ARCHIVE ECO TIMES | ARCHIVE LOGICLE

जांच का परिणाम : संशोधन से यह स्पष्ट हो जाता है की इंडिया लाइव के ‘मोदी सरकार का बड़ा फैसला...अब पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी’ इस खबर में पाकिस्तान का पानी रोकने के विषय पर भ्रमित करने वाली मिश्रित जानकारी दी है | अतः यह खबर का भ्रमित करने वाली मिश्रित जानकारी (MIXTURE) है |

Avatar

Title:‘मोदी सरकार का बड़ा फैसला...अब पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी’...क्या यह सच है?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: Mixture (भ्रमित करने वाली)