अर्जेंटीना में आई बाढ़ के पुराने वीडियो को बिहार में अभी आई बाढ़ का बता कर वायरल

वीडियो में दिखाई दे रहे बाढ़ के दृश्य अर्जेंटीना की पुरानी घटना है नाकि बिहार में आई बाढ़ का वीडियो है।

Update: 2024-10-04 10:14 GMT

इस समय बिहार प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बिहार में आई बाढ़ से वहां के हाल बेहद ही बेहाल है। कोसी नदी ने प्रचंड रूप दिखाते हुए बिहार को प्रलय में धकेल दिया है। बाढ़ के चलते कई घर नदी में समा गए हैं तो फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही जान माल की सुरक्षा के लिए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इस बीच बिहार में आई बाढ़ को जोड़ कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि अचानक से पानी का तेज बहाव आता है जिसमें एक पुल बह जाता है। इस बीच वीडियो में दिखाई दे रहे तीन युवक वहां पर वीडियो बना रहे हैं। जबकि वीडियो के साथ यूज़र्स द्वारा दिए टैग्स ने इसे बिहार की घटना बताया है। 

मानसून में माँ गंगा मैया जी का विकराल रूप गंगा मैया के विकराल रूप#biharfloods#nepalflood#nitishkumar

Full View

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि….

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो से छोटे - छोटे फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। परिणाम में हमें यहीं वायरल वीडियो न्यूयोर्क पोस्ट (आर्काइव) की वेबसाइट शेयर किया हुआ मिला। इसके साथ एक रिपोर्ट थी जिसे 26 दिसंबर 2023 में प्रकाशित किया गया था। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो उत्तरी अर्जेंटीना में आई बाढ़ का है। जहां बाढ़ के पानी के कारण कीचड़ की एक विशाल लहर आई और एक पुल को बहा ले गई। 

फिर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक और पोस्ट AccuWeather के वेरिफाइड एक्स हैंडल (आर्काइव) पर मिली। 27 दिसंबर 2023 में किए गए पोस्ट के अनुसार ये वीडियो अर्जेंटीना के कैटामार्का में क्रिसमस के दिन आई बाढ़ का है। इस दौरान एक पुल बह गया था और शहर पूरी तरह से अलग-थलग हो गया था।

द फ्री प्रेस जर्नल (आर्काइव) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस घटना से संबंधित वीडियो रिपोर्ट को 28 दिसंबर 2023 में अपलोड किया गया है। जिसमें ये बताया गया है कि यह अर्जेंटीना में आई बाढ़ का ही वीडियो है।

द वेदर चैनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसी जानकारी के साथ वायरल वीडियो अपलोडेड है जिसे 26 दिसंबर 2023 में देख सकते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि वीडियो का बिहार में अभी आई बाढ़ से जोड़ कर असम्बन्धित दावा किया गया है।

निष्कर्षवायरल वीडियो बिहार में अभी आई बाढ़ के हैं।

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो दिसंबर 2023 का है जब अर्जेंटीना में बाढ़ आई थी। उसी वीडियो को यूज़र्स द्वारा बिहार में आई बाढ़ का बता कर शेयर किया जा रहा है।

 

Claim :  वायरल वीडियो बिहार में अभी आई बाढ़ के हैं।
Claimed By :  Social Media User
Fact Check :  FALSE
Tags:    

Similar News