वायरल वीडियो तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे अत्याचार का नहीं है बल्कि ये नाइजीरिया में नोट्बंदी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का है।

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर अत्याचारों की ख़बरों के बीच सोशल मीडिया पर तरह तरह के असंबंधित वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हम लोगों को आगजनी की वजह से उठते धुएं के बीच इधर उधर भागते हुए देख सकते है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को भगा भगाकर हत्या की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है की “तमिलनाडु के लोग बिहारियों को मार रहे हैं और हत्या भी कर रहे हैं।”

इन्स्टाग्राम पोस्टआर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है की...

जाँच की शुरुवात हमने वायरल वीडियो को छोटे फ्रेम्स में तोड़कर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने से की, परिणाम से हमें ये वीडियो फेसबुक पर 7 फरवरी को उपलब्ध मिला।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि ये वीडियो अफ्रीका के नाइजीरिया में ओगुन नामक एक राज्य के राजधानी से है जहाँ अबेओकुटा में नायरा के कमी के वजह से विरोध प्रदर्शन हुआ था।

इस बात को ध्यान में रखा जाए की वायरल वीडियो और फेसबुक वीडियो एक जैसे नहीं है, बल्कि उनमें थोड़ा अंतर है। इस वीडियो को एक ही जगह से शॉट किया गया है, दोनों वीडियो में काफी समानताय देख सकते है।

इस वीडियो को सहारा रिपोर्टर ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है।

इसके आलावा हमें इस घटना का एक और लम्बा वीडियो मिला जिसे ओडूडूवा टीवी रेडियो के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 7 फरवरी 2023 को इस कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है – “ईंधन की कमी और नायरा की कमी के कारण अबेओकुटा में हो रहा है।”

आगे हमने वायरल वीडियो में दिख रहे लोकेशन को गूगल मैप्स पर ढूँढा, जिसे आप नीचे देख सकते है। ये ब्रिज नाइजीरिया के अबेओकुटा शहर के शोपन मॉल के पास है।

नीचे आप इस ब्रिज और वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्यों की समानताए देख सकते है, जिससे हम स्पष्ट हो सकते है कि वायरल वीडियो नाइजीरिया से है नाकि तमिलनाडु से है।

इस वीडियो के दुसरे वर्शन को वीदिन नाइजीरिया ने 7 फरवरी 2023 को नाइरा के कमी के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शन के नाम से अपलोड किया गया है।

नाइजीरिया में क्या हुआ है?

नाइजीरिया सरकार ने हालही में नोट्बंदी का एलान किया है जिसके चलते लोग बैंक के सामने अपने नोट को बदलवाने के लिए लम्बे लाइन पर खड़े हुए है। नोट्बंदी के कारण लोगों को अपने ज़रूरी सामान खरीदने के लिए काफी कठिनाई झेलनी पड़ी जिस वजह से लोगों के वहां नोट्बंदी के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन किया। नाइरा – नाइजीरिया का राष्ट्रीय मुद्रा है जिसके कमी के वजह से नाइजीरिया में कई राज्यों में हिंसक विरोध हो रहे है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमला को नहीं दर्शाता है। ये वीडियो फरवरी के शुरुवात में नाइजीरिया में नोट्बंदी के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो का तमिलनाडु से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:नाइजीरिया में प्रदर्शन का वीडियो तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे अत्याचार के नाम से वायरल।

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False