ये वीडियो अधुरा है। मूल वीडियो में अशोक गहलोत ने खालिस्तान की मांग उठाने पर चिंता ज़ाहिर की है , नाकि खालिस्तान या अमृतपाल सिंह को समर्थन दिया है।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। मगर देश में उसके बहाने सियासत पूरी तरह से जारी है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक 10 सेकंड का वीडियो क्लिप तेज़ी से प्रचारित किया जा रहा है। जिसको साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत ने अलगाववादी खालिस्तान आंदोलन की मांग करनेवाले वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

वायरल वीडियो में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है कि “अमृतपाल सिंह बोल रहा है कि ये अगर हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं क्यूं नहीं बात करू खालिस्तान की, ये कितनी सटीक बात उसने कही है।”

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “अमृतपाल के खालिस्तान की सोच को सटीक बता रहे हैं,माइनो के मातहत,हिंदू-विरोधी और कलयुगी अशोक गहलोत इन्हीं के लोगों ने पहले भिंडरावाले को भी तैयार किया था जो बाद में भस्मासुर बन गया था।”

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो के गूगल पर कीवर्ड सर्च करने से की, जिसके परिणाम में हमें 31 मार्च 2023 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। वायरल वीडियो के लम्बे वर्ज़न को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, सीएम अशोक गहलोत भरतपुर दौरे पर थे जब उन्होंने वीडियो में दिख रहा बयान दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार सीएम ने संबोधित करते हुए कहा- पंजाब में कोई नया आदमी आ गया है...अमृतपाल। वह कह रहा है कि अगर मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं करूं? उसकी हिम्मत देखिये आप। उसकी हिम्मत इसलिए हुई है, आप हिंदू राष्ट्र की बात कैसे कर सकते हो? आज धर्म के नाम पर लोगों को खुश करना आसान काम होता है।

बिल्डिंग बनाने में समय लगता है और गिराना हो तो बुलडोजर भेज दो, जैसे योगी भेज रहे हैं। आप सोंच सकते हैं, तोड़ सकते हैं, लेकिन जोड़ना मुश्किल काम होता है। इसलिए अमृतपाल की हिम्मत हो गई बोलने की। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/said-in-the-meeting-bhagwat-modi-talk-about-hindu-nation-thats-why-amritpal-got-courage-131107002.html?media=1

इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि वायरल वीडियो असल में अधुरा है और उससे मूल वीडियो के एक भाग को काटकर भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है। मूल वीडियो में अशोक गहलोत को यह कहते हुए सुन सकते है कि “अमृतपाल सिंह बोल रहा है कि ये अगर हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं क्यूं नहीं बात करू खालिस्तान की, ये कितनी सटीक बात उसने कही है। ये बहुत खतरनाक बात है देश के लिए। आज तक हिस्ट्री में पहली बार कोई बोल है कि हिन्दू राष्ट्र की बात करें तो मैं क्यूं न करू। कल दक्षिणी राज्य बोलने लग जाएंगे, दक्षिणी राज्य में 40-50 साल पहले ऐसी आवाज उठी थी, नई पीढ़ी को मालूम नहीं है। हमें चिंता करनी चाहिए मुल्क के भविष्य की।”

नीचे आप मूल वीडियो और वायरल वीडियो के बीच की तुलना देख सकते है।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो को अधुरा और भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो में अशोक गहलोत खालिस्तान का समर्थन नहीं कर रहें बल्कि अशोक गहलोत खालिस्तान की मांग उठाने की बात पर चिंता ज़ाहिर कर रहे थे।

Avatar

Title:CLIPPED VIDEO- अशोक गहलोत वीडियो में अमृतपाल सिंह और खालिस्तान का समर्थन नहीं कर रहे थे|

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False