यह वीडियो अभी का नहीं तीन वर्ष पुराना है। इसका हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस की कप्तानी से कोई संबन्ध नहीं है।

हाल ही में आई.पी.एल की टीम ने मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया गया है। इसके पहले इसके कप्तान रोहित शर्मा थे। चूंकि अब हार्दिक पंड्या ने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह ले ली है, इस बारे में लोगों के बीच काफी चर्चा और विवाद चल रहा है। इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कुछ बात करते हुये सुन सकते है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में रोहित शर्मा रो रहे है क्योंकि उनसे कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना लिया गया है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की जगह लेने के बाद रोहित शर्मा रोते हुए।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें इसका मूल वीडियो 18 मई 2020 को एन.एन.आई.एस क्रिकेट के चैनल पर प्रसारित किया हुई मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बतया गया है कि यह वीडियो रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की इंस्टाग्राम पर हुई लाइव चैट का वीडियो है। आप दिये गये वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसमें वायरल हो रहे वीडियो क्लिप को आप 1.52 मिनट और 23.22 मिनट से आगे तक देख सकते है।

चूंकि यह वीडियो पुराना हम समझ सकते है कि इसका हाल ही में हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने से कोई संबन्ध नहीं है। आप देख सकते है कि इस वीडियो में वे आई.पी.एल की कप्तानी के बारे में बात नहीं कर रहे है। वो कई विषयों के बारे में बात कर रहे है जैसे एक बार बंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गयी उनकी मैच।

आपको बता दें कि जाँच के दौरान हमें यह वीडियो और भी कई चैनलों पर 18 मई 2020 को ही प्रसारित किया हुआ मिला। आप नीचे देख सकते है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं, तीन साल पुराना है।

Avatar

Title:रोहित शर्मा के पुराने वीडियो को मुंबई इंडियंस की कप्तानी और हार्दिक पंड्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False