लोकसभा चुनाव में तीन चरणों की वोटिंग हो गई है। अब चौथे चरण के लिए 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर भारी भीड़ के साथ एक रैली का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो ओडिशा का बताया जा रहा है। जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस समर्थकों द्वारा इस रैली के जरिये परिवर्तन लाने कि कोशिश की जा रही है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- परिवर्तन तय है। ऐतिहासिक रैली ओडिशा में

फेसबुकआर्काइव

कांग्रेस समर्थक चन्द्रवीर सिंह (आर्काइव) ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘परिवर्तन तय है। ऐतिहासिक रैली ओडिशा में।’

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें rkreddy__ysjagan (आर्काइव) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। कैप्शन के अनुसार यह रैली आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की है। वीडियो 10 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की । परिणाम में हमें ज़ी न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो मिला। जिसे 11 मार्च 2024 को अपलोड किया गया है। खबर के कैप्शन में लिखा है- बीजेपी-टीडीपी पर जगन मोहन: आंध्र की एक रैली में बीजेपी-टीडीपी पर क्यों भड़के जगन मोहन?'

वायरल वीडियो को चैनल के 19 सेकंड पर देखा जा सकता है।

खबर के अनुसार यह रैली आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की है। रैली में जगन मोहन रेड्डी ने बीजेपी और चंद्रबाबू नायडू पर जमकर हमला बोला। निम्न में खबर देखें।

वायरल वीडियो के साथ इस खबर को 10 मार्च को NDTV चैनल ने भी प्रसारित किया है। निम्न में देखें।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ओडिशा में कांग्रेस की रैली का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो असल में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की रैली का है।

Avatar

Title:आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की रैली का वीडियो ओडिशा में कांग्रेस की रैली का बताकर वायरल..

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False