अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

False Social

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने  की चर्चित खबर के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की बिस्तर पर लेटी हुई अपनी मां और पति के बारे में इंटरव्यू दे रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला अलीगढ़ में अपने दामाद के साथ भागने वाली महिला की बेटी है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है-  बेटी की शादी से पहले दामाद ने सास को लेकर हुआ फरार

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में  हमें वायरल वीडियो वाली लड़की के कई वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स और यूट्यूब पर मिले। इन वीडियो में अलग-अलग लोग इस लड़की का इंटरव्‍यू लेते हुए देखे जा सकते हैं।

दीवार का रंग, चादर की डिजाइन और लड़की के कपड़े इन सभी में एक जैसे हैं। 

अधिक सर्च करने पर हमें और एक वीडियो  मिला। जिसमें  इंटरव्यू (आर्काइव) ले रहा शख्स, लड़की से कहता है कि जब मैं तुमसे सवाल पूछूं तो ये बोलना कि जब मैं सजती थी तो मेरी मां गुस्सा करती थी। वीडियो देखकर साफ पता लग रहा है कि ये स्क्रिप्टेड है।

बात आपकी न्यूज पर इस लड़की के कई अन्य वीडियो मौजूद हैं। साथ ही यह इसी तरह के वीडियो को शेयर करते हैं। वीडियो में कोई डिस्क्रिप्शन नहीं दिया गया है। वीडियो क्रिएटर व्यूज पाने के लिए ऐसा कर रहा है।

स्पष्टीकरण के लिए हमने चैनल के संचालक दीपक सिंह कश्‍यप से संपर्क किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड  है। इसमें सच्‍चाई नहीं है। यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था।

असली बेटी का वीडियो- 

सर्च के दौरान हमें नवभारत टाइम्‍स के यूट्यूब चैनल पर असली बेटी का वीडियो मिला। 10 अप्रैल 2025 के इस वीडियो में बेटी को अपनी मां के बारे में विस्‍तार से बताते हुए सुना जा सकता है।निम्न में खबर देखें।

निष्कर्ष– तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, स्क्रिप्टेड वीडियो को अलीगढ़ में अपने दामाद के साथ भागने वाली महिला की बेटी का इंटरव्यू बताकर गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं, स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

Written By: Sarita Samal 

Result: False

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *