डॉ. मनोज मित्तल ने फैक्ट क्रेसेंडो से बात करते हुए वायरल दावे का खारिज़ किया। वे पूरी तरह से स्वस्थ है और अस्पताल में भर्ती शख्स की तस्वीर उनकी नहीं।

पिछले महिने मनोज मित्तल नामक एक डॉक्टर का गोबर खाते हुए एक वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था। उनके संदर्भ में अब एक दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ चुकी है और उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वायरल पोस्ट में उनका गोबर खाते समय का वीडियो और साथ में अस्पताल में भर्ती हुए एक शख्स की तस्वीर दिखाई देती है। वायरल हो रहे पोस्ट के साथ लिखा है, “गोबर से इलाज करने वाले डॉक्टर साहब को हुई गंभीर लाइलाज बीमारी।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

बता दे कि पिछले महिने डॉ. मित्तल का गोबर खाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो गाय के गोबर के फायदे बता रहे थे। उनके बारे कई मीडिया वेबसाईट्स ने खबरें प्रकाशित की थी।

‘पत्रिका’ के रिपोर्ट के मुताबिक मनोज मित्तल हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। वो बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनका कहना है कि हर किसी को गाय के गोबर का सेवन करना चाहिए।

फैक्ट क्रेसेंडो ने डॉ. मनोज मित्तल से संपर्क किया तो उन्होंने उनके स्वास्थ के बारे में चल रहे दावो को खारिज़ किया।

वायरल हो रहा दावा सरासर गलत है। मैं बिलकुल स्वस्थ हूँ। इस पोस्ट में जो वीडियो है वो मेरा ही है; परंतु अस्पताल में भर्ती हुए शख्स की जो तस्वीर है वो मेरी नहीं,” डॉ. मित्तल ने बोला.

हमारे कहने पर उन्होंने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर के भेजा। वो आप नीचे देख सकते है।

अब सवाल है कि अस्पताल में दिख रहा शख्स कौन है?

हमने इस तस्वीर को गूगल रीवर्स इमेज सर्च किया। हमें यही तस्वीर gofundme.com पर मिली। उसमें दी गई जानकारी के मुताबिक तस्वीर में दिख रहे शख्स का नाम बिधान थापा है।

वे नेपाल के रहने वाले थे। 29 साल की उम्र में अमेरिका में स्थित एक अस्पताल में 10 जुलाई 2017 को निधन हुआ था। यह जानकारी बलराम पौडेल नामक एक शख्स ने प्रकाशित की है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो व तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे डॉ. मनोज मित्तल बिमार नहीं है, वे बिलकुल स्वस्थ है। तस्वीर में गंभीर रूप से बिमार शख्स डॉ. मनोज मित्तल नहीं है।

Avatar

Title:क्या गोबर खाने वाले डॉ. मनोज मित्तल अस्पताल में भर्ती हो गए है? जानिए सच...

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False