चांद से दिख रही पृथ्वी की तस्वीर एक सॉफ्टवेयर से बनायी गयी है। इसका वास्तविकता से कोई संबन्ध नहीं है।

चंद्रयान3 के चांद पर पहुंचने के बाद चांद के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। उसमें आप पृथ्वी की तस्वीर देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि चांद से पृथ्वी इस तरह दिखती है। जो कि वास्तविक तस्वीर है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “चंद्रमा से धरती इतनी खूबसूरत दिखती है।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाई टूल के माध्यम से की। हमें यही वीडियो theinfmadness नामक एक पेज पर 22 जुलाई को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि वीडियो में पृथ्वी का चंद्रयान से दृश्य दिखाया गया है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते है।

इसके बाद हमने इस अकाउंट से किये गये पोस्ट को देखा तो वहाँ हमें सारे वीडियो पृथ्वी और अंतरिक्ष में मौजूद बाकी ग्रहों के वीडियो देखने को मिले। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसके बाद हमने इस अकाउंट के साथ दी गयी जानकारी की जाँच की। उसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि इस अकाउंट का संचालक एक वीडियो क्रियेटर है। इससे हम समझ गये कि इस पेज पर दिख रहे सारे वीडियो कंम्प्युटर के सॉफ्टवेयर से बनाये गये है।

इस वीडियो को आप theinfmadness के यूट्यूब चैनल पर भी 24 अप्रैल को अपलोड किया हुआ देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने theinfmadness से इंस्टाग्राम के ज़रिये बात की। उन्होंने हमें यही बताया कि “यह वास्तविक वीडियो नहीं है। इसको कंम्पुटर के ज़रिये बनाया गया है।“

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो डिजिटली एक सॉफ्टवेयर के द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में दिखायी गयी तस्वीर वास्तविक नहीं है।

Avatar

Title:चांद से दिख रही पृथ्वी की तस्वीर का वीडियो वास्तविक नहीं है, यह सॉफ्टवेयर से बनाया गया वीडियो है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False