एक पुराने भूधसांव के वीडियो को हिमाचल प्रदेश में हुई हाल की घटना के नाम से गलत सन्दर्भ में फैलाया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों पहले उत्तर भारत में बारिश ने जम कर अपना कहर दिखाया। वहीं बात हिमाचल प्रदेश की करें तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने सामान्य जन -जीवन को प्रभावित किया। इसी में लैंडस्लाइड और बादल फटने की कई घटनाये हुईं जिसके अनगिनत वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल देखे गए। इसी को जोड़ते हुए एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें देख सकते हैं कि एक नदी के किनारे बसी बस्ती से बड़ा भूभाग कट कर पानी में जा समाता है। लैंडस्लाइड वाले वायरल इस वीडियो में चीख़ पुकार सुनाई देती है। दावा है कि वायरल यह वीडियो हिमाचल प्रदेश में हुई हाल की घटना से सम्बंधित है।

जिसे साझा करते हुए यूज़र ने कैप्शन में लिखा है कि “हिमाचल वालों अब भी वक्त है,अल्लाह से तौबा करलो।”

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले वीडियो से स्क्रीनशॉट्स ले कर उससे निकली तस्वीरों को गूगल लेंस के माध्यम से ढूँढा कि क्या यह वीडियो वाकई हिमाचल प्रदेश का है ? परिणाम में हमें एक फेसबुक यूज़र की तरफ से यह वीडियो उनके फेसबुक वाल पर 10 नवंबर 2020 की तारीख में साझा किया हुआ मिला। जिसके साथ कैप्शन में लिखा था कि ईश्वर उन्हें सुरक्षित रखें। इससे हमें इतना तो पता चला की वीडियो हाल का नहीं है।

आगे जा कर यहीं वीडियो हमें अन्य फेसबुक यूज़र्स द्वारा उनके फेसबुक वॉल पर साल 2022 के मार्च ,अप्रैल और मई महीने में अलग अलग डेट में साझा किया हुआ मिला। इन सभी यूज़र्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में हम प्रकृति से कैसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं लिखा था। लेकिन किसी के भी द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया आया की वीडियो हिमाचल की हाल की घटना है।

फिर हमने वीडियो से निकली तस्वीरों से तथ्यों की खोज के लिए यांडेक्स और बिंग की मदद ली। परिणाम में हमें यह वीडियो यूट्यूब पर एक यूज़र की तरफ से नेपाल में अचानक आई बाढ़ से नुकसान कैप्शन के नाम से अपलोडेड मिला। जिसे 3 साल पहले का बताया गया है। जबकि यहीं वीडियो हमें अन्य यूज़र्स द्वारा साल 2020साल 2022 का बता कर अपलोड किया हुआ मिला। परन्तु किसी में भी घटना हिमाचल की है ऐसा नहीं लिखा था।

यहीं वीडियो हमें ट्विटर पर उपयोगकर्त्ताओं द्वारा इस जानकारी के साथ साझा किया हुआ मिला कि लैंडस्लाइड का यह वीडियो Djibouti ईस्ट अफ्रीका का है।

कुल मिलकर यह कहा जा सकता है की हमने अपनी पड़ताल में जिन साक्ष्यों को देखा उनमें हमने यह नहीं पाया की वीडियो हिमाचल प्रदेश हुई हाल की घटना से ही है। इसलिए वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत साबित होता है।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात यह स्पष्ट होता है कि भयंकर रूप लैंडस्लाइड को दर्शाने वाला वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश की हाल की घटना के नाम से भ्रामक दावे से वायरल है।

Avatar

Title:भयंकर रूप से दिख रहा लैंडस्लाइड का वायरल वीडियो क्या वाकई में हिमाचल प्रदेश की हाल की घटना है ?

Written By: Priyanka Sinha

Result: Missing Context