यह वीडियो नागपुर के कोराड़ी में स्थित भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का है।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में अयोध्या के मंदिर के अंदर का दृश्य दिखाया गया है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“श्रीराम मंदिर अयोध्या के अंदर का एक छोटा सा सीन है। आदरणीय इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया वॉल से प्लीज शेयर कर दें। जय श्रीराम।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो को ठीक से देखने पर हमें वहाँ नागपुर एक्पीरियंस लिखा हुआ देखा। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसको ध्यान में रखकर हमने यूट्यूब पर इस चैनल की खोज की। हमें यही वीडियो नागपुर एक्पीरियंस नामक एक चैनल पर 8 जुलाई को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी के मुताबिक यह वीडियो नागपुर के कोराड़ी में स्थित राम मंदिर है। आप वीडियो को नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें इस वीडियो में दिख रहे दृश्य से मिलती- जुलती तस्वीर पी.आई.बी के वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई मिली। उसमें आप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी देख सकते है। बताया जा रहा है कि इस साल 5 जुलाई को नागपुर के कोराड़ी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिये पहुंची थी द्रौपदी मुर्मू।

अर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुये हमें 5 जुलाई को इस बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु द्वारा किया गया एक ट्वीट भी मिला। उसमें भी उन्होंने यहीं बताया गया कि वोभारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिये गयी थी। और ट्वीट में दी गयी तस्वीर वहीं की है।

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि सांस्कृतिक केंद्र तीन एकड़ जगह पर दक्षिण भारतीय शैली में बनाया गया है। यह दो मंजिला इमारत है। पहली मंजिल पर महाकाव्य रामायण के दृश्यों को विभिन्न चित्रों के रूप में बताया गया है। महर्षि तुलसीदास द्वारा रचित रामायण से लेकर रामायण की मूल कथा तक, इस गैलरी में कुल 108 पेंटिंग प्रस्तुत हैं।

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो कोराड़ी के सांस्कृतिक केंद्र का है।

इसके बाद हमने यह पता लगाने की कोशिश की कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर कि स्थिति क्या है। हमें 14 सितंबर को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का एक ट्वीट मिला। उसमें उन्होंने राम मंदिर के कार्य की वर्तमान स्थिति वीडियो के ज़रिये बतायी है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का नहीं, नागपुर में स्थित कोराड़ी के भारतीय विद्या भवन का सांस्कृतिक केंद्र की है।

Avatar

Title:नागपुर के भारतीय विद्या भवन के वीडियो को अयोध्या के राम मंदिर का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False