१५ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई लाइव बवाल की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन में यह कहा गया है कि पर भारत ने हमला बोल दिया है और अब LoC पर पाकिस्तान की शामत आ गई है | कश्मीर में दो दिन पूर्व हुए आतंकवादी हमले के बाद आई इस खबर की सच्चाई जानना जरुरी है |

ARCHIVEBAVAAL | ARCHIVE WIKI

लाइव बवाल की इस खबर को लाइव बिहार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है |

ARCHIVE BIHAR

महेश प्रताप नामक एक व्यक्ति ने भी अपने ट्विटर पेज पर इस लिंक को शेयर किया है |

http://archive.is/zQ4t6

देखते है खबर में क्या है...
पहली कुछ पंक्तियों में ही यह लिखा है कि LoC पर पाकिस्तानी सैन्य द्वारा युद्धविराम (Caesefire) का उल्लंघन किया है | इसके पश्चात् भारतीय सेना की तरफ से भी उसका मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है | खबर में यह कहीं भी कहा नहीं गया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है | सो हमने यह जानने की कोशिश की कि क्या वास्तव में भारत द्वारा हमला किया गया | यह भी खंगाला गया की क्या सही में युद्धविराम का उल्लंघन हुआ है?

१६ फरवरी २०१९ तारीख डालकर गूगल करने पर यह पता चलता है कि इस दिन या आसपास के किसी दिन युद्धविराम के उल्लंघन की कोई घटना सामने नहीं आई है | १५ फरवरी २०१९ की द वीकेंड लीडर की एक खबर मिलती है जिसमे एक पूर्व आर्मी अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अब अगर LoC पर युद्धविराम उल्लंघन होता है तो युद्ध के आसार बढ जाते है | युद्धविराम उल्लंघन की सबसे ताजा खबर मिलती है वह ९ फरवरी २०१९ की है | नीचे सर्च रिजल्ट आप देख सकते है |

१६ फरवरी २०१९ की कश्मीर रीडर की एक खबर है जिसमें कहा गया है की LoC पर तैनात जवानों को सचेत कार दिया गया है तथा सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है |

ARCHIVE

निष्कर्ष : इससे ये स्पष्ट होता है कि भारत की सेना ने पाकिस्तानी सेना पर हमला नहीं बोला है और न ही ९ फरवरी २०१९ के बाद पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है | सो खबर की हैडलाइन में और खबर में जो कहा गया है वह गलत है | अतः यह खबर गलत है |

False Title: अभी अभी : भारत ने पाकिस्तान पर किया हमला...LoC पर आ गई पाकिस्तान की शामत | क्या यह सच है?
Fact Check By: Rajesh Pillewar
Result: False