पकिस्तान ने कहा – हम पर हमला हुआ तो भारत में कोई घंटी बजाने वाला नहीं बचेगा | क्या यह सच है?
livebavaal.com में प्रकाशित हुई यह पोस्ट में बताया जा रहा है कि मिली है पकिस्तान से धमकी | वाइरल होते इस ख़बर में यह कहा जा रहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो भारत में कोई घंटी बजाने वाला नहीं बचेगा | आईये देखते हैं क्या है सच |
सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:
LiveBavaal का प्रकाशन निचे दिया गया है |
तथ्यों के जांच का परिणाम: १९ फ़रवरी २०१९ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नें एक साक्षात्कार में पुलवामा मे हुये आतंकी हमले पर कहा कि, अगर हिन्दुस्तान कोई सुबूत या इंटेलिजेंस इनपुट दे दें, तो इस मामले में पाकिस्तान खुद कार्रवाई करेगा | अगर हिंदुस्तान ने पकिस्तान पर किसी भी किस्म का हमला किया तो पाकिस्तान जवाब में रिटालिएट करेगा |
२० फ़रवरी २०१९ को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख़ रशीद अहमद ने एक साक्षात्कार में कहा कि, अगर किसी ने पाकिस्तान की तरफ मैली आंख से देखा तो वो आंखे निकाल दी जायेगी | और ना फिर घास उगेगी, ना चिड़िया चहकेगी, ना मंदिरों में घंटियां बजेगी, क्योंकि पाकिस्तान मुसलामानों का वो एक किला है, जिसे सारी दुनिया के मुसलमान देख रहें हैं |
NDTV और कई अन्य समाचार पत्रिकाओं ने भी इस साक्षात्कार का विडियो जारी / प्रकाशित किया है |
NDTVPost | ArchivedPost
EconomictimesPost | ArchivedPost
Timesnownews | ArchivedPost
TOI Post | ArchivedPost
निष्कर्ष:
मिश्रित जानकारी : तथ्यों की जांच से यह बात पुख्ता हो जाती है कि इस खबर के शीर्षक में कही गयी बात ग़लत है | पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख़ रशीद ने यह जरूर कहा है कि, “... अगर किसी ने पाकिस्तान की तरफ मैली आंख से देखा तो वो आंखे निकाल दी जायेगी | और ना फिर घास उगेगी, ना चिड़िया चहकेगी, ना मंदिरों में घंटियां बजेगी,...” मगर कहीं पे भी यह नहीं कहा गया है कि “हम पर हमला हुआ तो भारत में कोई घंटी बजाने वाला नहीं बचेगा...” मगर लेख मे दी गई बाकी जानकारी सही है | इसलिए हम यह निष्कर्ष देतें है कि यह पोस्ट मिश्रित जानकारी देकर पाठकों को भ्रामित करती है |
Title:पकिस्तान ने कहा – हम पर हमला हुआ तो भारत में कोई घंटी बजाने वाला नहीं बचेगा | क्या यह सच है?
Fact Check By: Nita RaoResult: Mixture (मिश्रित जानकारी )