२४ फ़रवरी २०१९ के दिन बांग्लादेश से दुबई जाने वाले एक विमान का अपहरण होने की ख़बर वाइरल होने लगी ,कहा जा रहा है कि अपहर्ताओं ने विमान मे सवार एक क्रू मेंबर को गोली मार दी है |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

ArchivedPost

इस ख़बर को “अपनीखबरें.कॉम” ने प्रकाशित किया है |

ApniKhhabare.ComPost | ArchivedPost

हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच:

बांग्लादेश एयरलाइन्स का विमान ‘BG-147’ ढाका के हज़रात शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चट्टोग्राम होते हुए दुबई के लिए शाम को ४:३० बजे रवाना हुआ | चट्टोग्राम में इस विमान के आने का तय समय शाम को ५:१५ था | मगर उड़ान के थोड़ी ही देर बाद एक यात्री की अजीबो-गरीब हरकतों को देख कर क्रू मेम्बर्स ने पायलट को विमान के अपहरण की संभावना की चेतावनी दे दी, उसी वक़्त अचानक वह संदिग्ध यात्री उठा एवं बन्दूक दिखाते हुये यात्रियों को विमान अपहरण की धमकी देते हुये कहने लगा कि उसके शरीर पर बम लगा हुआ है और उसे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख़ हसीना से बात करनी है | उधर पायलट्स ने चट्टोग्राम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इमरजेंसी लैंडिंग करने की अनुमति लेते हुये शाम को ०५:३९ बजे चट्टोग्राम के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को लैंड किया |

flightradar’ से इस समय की पुष्टि होती है |

विमान को लैंड होते ही बंगलादेशी सेना ने घेर लिया और अपहर्ता को आत्मसमर्पण करने को कहा, मगर अपहर्ता द्वारा हिंसा का मार्ग अपनाए जाने पर सेना को गोली चलानी पड़ी |

अपहर्ता जख्मी हुआ और थोड़ी ही देर मे उसकी मौत हो गई | अपहर्ता एक २५-२६ साल का युवक था जिसका नाम ‘माहाडी’ बताया गया है | विमान में सफ़र कर रहे १३४ यात्री व १४ क्रू मेम्बर्स सही सलामत विमान से बाहर निकाल लिए गए और किसी के भी आहत होने की ख़बर नहीं है |

इस ख़बर को कई सारे समाचार पत्रों ने भी प्रकाशित किया है | पढने के लिए निचे दिए गए लिंक पे क्लिक करें |

TOI Post | ArchivedPostNDTVPost | ArchivedPostTimesNowNewsPost | ArchivedPost
BBCPost | ArchivedPostGulfnewsPost | ArchivedPostEconomicTimesPost | ArchivedPost

निष्कर्ष: ग़लत शीर्षक
हमारे तथ्यों की जांच से यह साफ़ है की बांग्लादेश में विमान का अपहरण हुआ था व इसमें एक व्यक्ति पर गोली चली है एवं उसकी मृत्यु हो गयी है, मगर इस सांझा किये जाने वाले प्रकाशन का शीर्षक गलत है | विमान के सारे यात्री व क्रू मेम्बर्स सही सलामत है | अपहर्ता के अलावा और किसी को भी गोली नहीं लगी है |

Avatar

Title:बड़ा यात्री विमान हाइजैक...क्रू मेंबर को हाइजैकर्स ने गोली मारी? क्या है सच?

Fact Check By: Nita Rao

Result: False Headline (यह शीर्षक गलत है)