पोप फ्रांसिस के तिमोर लेस्टे के दौरे के वीडियो को इम्तिआज़ ज़लील के चलो मुंबई रैली के नाम से किया वायरल

Update: 2024-09-24 11:11 GMT

इन्टरनेट पर हज़ारों लोगों के तादात में एक रैली का वीडियो वायरल हो रहा है| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया जा रहा है कि ये भारत के सबसे बड़े रैलियों में से एक है जिसमे दस हज़ार से भी ज्यादा लोग शामिल हुते थे| दावे अनुसार ये रैली इम्तिआज़ जलील द्वारा चलो मुंबई तिरंगा रैली के दृश्य है| इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “भारत के इतिहास में बड़ी रैलियों में से एक बताया जा रहा है 10000 से ज्याद कार इसमे शमिल हुई| @imtiaz_jaleel #AIMIM #Chalo_Mumbai”

Full View

ट्वीट पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की सुरुवात हमने वायरल वीडियो को यूट्यूब और गूगल पर कीवर्ड सर्च करने से शुरू किया जिसके परिणाम से हमें फेसबुक पर एक वीडियो मिला जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि “पोप फ्रांसिस का टिमोलेस्टे में ऐतिहासिक स्वागत किया गया, जो 100% कैथोलिक मूल वाला देश है|”

https://www.facebook.com/reel/८१९३४५००८४०८४५७४

इसके आलावा हमें एसोसिएटेड प्रेस द्वारा प्रसारित पोप फ्रांसिस के इस स्वागत का वीडियो मिला| इस वीडियो को 10 सितम्बर 2024 को अपलोड किया गया था| इसके शीर्षक में लिखा गया है कि “पूर्वी तिमोर में पोप फ्रांसिस के सामूहिक प्रार्थना समारोह में लगभग 600,000 लोग शामिल हुए|” इस वीडियो के विवरण में लिखा गया है कि “अनुमानतः 600,000 लोग - पूर्वी तिमोर की लगभग आधी आबादी - पोप फ्रांसिस के अंतिम मास के लिए मंगलवार को समुद्रतटीय पार्क में एकत्रित हुए, यह मास उसी मैदान पर आयोजित किया गया जहां 35 वर्ष पहले इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के लिए देश की लड़ाई के दौरान सेंट जॉन पॉल द्वितीय ने प्रार्थना की थी।”

Full View
Full View

इसके आलावा हमें ये वीडियो मोरक्को न्यूज़ द्वारा इसी वीडियो का लम्बा वर्शन मिला जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि ये वीडियो 9 सितंबर को पोप फ्रांसिस के ईस्ट तिमोर के दौरे के समय का है|

इसके आलावा हमें वायरल वीडियो के 14 सेकंड के भाग में दिवार पर पोप फ्रांसिस का पोस्टर भी नज़र आया|

 

इसके आलावा हमें तिमोर लेस्टे के आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर पोप फ्रांसिस के दौरे के बारें में जानकारी दिखी| वेबसाइट पर पुपर फ्रांसिस के दौरे का रूट मैप भी दिया गया है| इस रूट मैप को ध्यान में रखते हुए हमने गूगल स्ट्रीट व्यू से मदद से रस्ते को ढूँढा जिसे आप नीचे देख सकते है| इसी दिवार पर ऊपर दिखाए गये पोस्टर को लगाया गया था|

Full View

इम्तिआज़ जलील चलो मुंबई तिरंगा रैली-

यहाँ आप इम्तिआज़ जलील द्वारा निकाले गए चलो मुंबई तिरंगा रैली का लाइव फुटेज देख सकते है|

Full View

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है| ये वीडियो इम्तिआज़ जलील के चलो मुंबई के रैली का नहीं है बल्कि १० सितंबर २०२४ को पोप फ्रांसिस के तिमोर लेस्टे के दौरे का है| 

Claim :  Video shows Imtiaz Jaleel's rally during the Chalo Mumbai Tiranga Rally
Claimed By :  Social Media Users
Fact Check :  FALSE
Tags:    

Similar News