मुकेश अंबानी का यह वायरल वीडियो रतन टाटा के अंतिम दर्शन का नहीं, बल्कि लालबाग के राजा के दर्शन का है…

Update: 2024-10-19 05:50 GMT

सोशल मीडिया पर मुकेश और उनके बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे रतन टाटा के अंतिम संस्कार का बताकर शेयर किया जा रहा हैं। यूज़र्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक़्त का  है जब मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश अंबानी..

Full View

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें न्यूज फर्स्टटीवी ऑनलाइन के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 14 सितंबर 2024 में पोस्ट किया गया था। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है।

प्रकाशित खबर के अनुसार मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का ये वीडियो लालबाग राजा के दर्शन का है। 

 Full View

इसके अलावा वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट हमें आजतक की वेबसाइट पर मिली। 14 सितंबर 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो गणपति दर्शन का है। जब मुकेश अंबानी अनंत-राधिका के साथ लालबाग राजा के दर्शन करने गए थे।

 आगे सर्च करने पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन NewZ इंडिया 24 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 14 सितंबर 2024 को अपलोड किया गया था। इसमें मुकेश अंबानी को अपने परिवार के साथ लालबाग के राजा गणपति के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

Full View

मुकेश अंबानी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे-

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और पुत्रवधू श्लोका अंबानी के साथ टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने एनसीपीए मंबई पहुंचे थें जहां उनका पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए रखा गया था। पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित 86 वर्षीय रतन टाटा का देहांत बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। वहीं अलग - अलग क्षेत्रों से कई दिग्गज़ रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थें।

Full View

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, मुकेश अंबानी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो रतन टाटा के अंतिम दर्शन का नहीं, बल्कि मुकेश अंबानी का अपने परिवार के साथ लालबाग राजा के गणपति के दर्शन करने का है।  

Claim :  मुकेश और अनंत अंबानी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ।
Claimed By :  Social media user
Fact Check :  FALSE
Tags:    

Similar News