चित्र का श्रेय : न्यूस सेंट्रल

४ फ़रवरी २०१९, श्रीकाकुलम जिला, आंध्रप्रदेश : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की बस यात्रा शुरू करने के लिए आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिला के पलासा शहर को चुना था | सभास्थल पर पहुँचने पर जन अनुपस्थिति के कारण (कथनों के अनुसार) उन्हें अपनी जनसभा को रद्द करना पड़ा |

सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:

विभ्भिन्न समाचार वेबसाइटों ने इस कहानी को कवर किया है | हैडलाइंस के बाद नीचे उनके लिंक दिए गए है |

NewsCentralTheHansIndia
MoneyControlTheBetterAndhra
न्यूस सेंट्रल बोलता हिन्दुस्तान

हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच का परिणाम:

४ फ़रवरी २०१९, पलासा शहर, श्रीकाकुलम जिला, आंध्रप्रदेश : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पलासा शहर में पार्टी के प्रचार के लिए एक जनसभा आयोजित की थी और इसके पश्चात उनके द्वारा एक बस यात्रा की शुरुवात होनी थी |

जब अमित शाह सभास्थल पर पहुंचे, तो वहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलवा कोई और उपस्थित नहीं था जिसके कारण उन्हें केवल बीजेपी कार्यकर्ताओं को ही संबोधित करना पड़ा |

उपरोक्त विडियो दुसरे कैमरे से लिया गया है :

निष्कर्ष:

हमारे द्वारा किये गए तथ्य की जाँच मे ये तो साफ़ है कि अमित शाह द्वारा आयोजित जनसभा मे साधारण जनता के अनुपस्थिति का समाचार सत्य है मगर सभा रद्द करने का समाचार भ्रामक है, ये सभा बीजेपी कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में हुई है |

Misleading Title: तथ्य की जांच: क्या आंध्रप्रदेश मे अमित शाह ने जन आभाव मे अपनी जनसभा रद्द की?"
Fact Check By: Nita Rao
Result: Misleading