पीएम आवास घेराव के बाद पटना में हुई हालिया झड़प के नाम पर वायरल हुआ पुराना वीडियो।

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो हालिया प्रदर्शन का नहीं, पुराना है। हाल ही में नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर 21 जुलाई को दिल्ली में पीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खर्गे सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। […]

Continue Reading

सीजेपी के संस्थापक की पिटाई का नहीं, दिल्ली में डॉग लवर्स के प्रदर्शन का है यह वायरल वीडियो।

दिल्ली पुलिस द्वारा डॉग लवर्स को हिरासत में लेने का वीडियो सीजेपी के प्रोटेस्ट से जोड़कर भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है। बीते कुछ दिनों पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने ‘संसद मार्च’ का आयोजन किया था। जिससे जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है।वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों को […]

Continue Reading

टाइम मैगजीन के कवर पर नहीं छपी सोनम वांगचुक की तस्वीर, डिजिटल आर्टवर्क को लोगों ने समझा सच।

असली नहीं है सोनम वांगचुक की टाइम मैगजीन कवर वाली तस्वीर, क्रिएटर ने बताया यह एक डिजिटल आर्टवर्क है।   नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में सुधार को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का चल रहा धरना समाप्त हो गया है। इससे पहले […]

Continue Reading

पूरी तरह से एडिटेड है पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का टेलीप्रॉम्प्टर वाला यह वीडियो।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का एडिटेड वीडियो वायरल, भ्रामक दावा करने के लिए अलग से जोड़ा गया टेलीप्रॉम्प्टर। अभी कुछ ही दिन पहले 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था। इस खास मौके पर उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद […]

Continue Reading

भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का दावा पूरी तरह गलत, वांगचुक ने केंद्र सरकार पर कसा था राजनीतिक तंज।

भगवान राम को लेकर सोनम वांगचुक ने नहीं किया कोई धार्मिक अपमान, पुराना वीडियो गलत संदर्भ में वायरल।  नीट पेपर लीक मामले पर सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन और अनशन करने वाले सामजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनको भगवान राम को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया […]

Continue Reading

बांके बिहारी जी के दरबार में हाजिरी लगाते अखिलेश यादव की पुरानी तस्वीर, हाल के दिनों का बताकर वायरल।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की तस्वीर पुरानी है।    अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी विवाद को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक मंदिर परिसर में पूजा […]

Continue Reading

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नहीं गए CM थलापति विजय, चेन्नई के रोड शो का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

तमिलनाडु के CM विजय के पेरंबूर दौरे का वीडियो, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन से जोड़ा जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक के अनशन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया। इसमें तमिलनाडु के सीएम विजय भीड़ का अभिवादन करते […]

Continue Reading

चिराग पासवान के जिस वीडियो को श्रीगंगानगर का बताया जा रहा है, वह बिहार के दरभंगा का है।

श्रीगंगानगर रेप पीड़िता से मुलाकात का नहीं है चिराग पासवान का यह वीडियो, एक जातीय हिंसा से जुड़े मामले का है।  राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। इसी बीच इंटरनेट पर […]

Continue Reading

अरुंधति रॉय का 16 साल पुराना भाषण ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के हालिया प्रोटेस्ट से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल।

कश्मीर पर अरुंधति रॉय का यह बयान हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि 16 साल पुराना है। इसे सीजेपी से जोड़कर फर्जी रूप में फैलाया जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। अभिजीत दिपके के नेतृत्व में चल रहे […]

Continue Reading

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भरत तिवारी ‘एनकाउंटर’ पर नहीं दिया बयान, भ्रामक है वायरल दावा…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया  पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक एनकाउंटर को सही ठहरा रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ यूजर ने दावा किया है कि  बिहार में हुए भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को रवि किशन ने सही ठहराते हुए […]

Continue Reading

राहुल गांधी ने बुझाई थीं केक पर लगी मोमबत्तियां,  भ्रामक एंगल से वायरल की गई तस्वीर। 

जन्मदिन पर राहुल गांधी ने मोमबत्तियां बुझाकर ही काटा था केक, समारोह के वीडियो और तस्वीरों से सामने आया सच। अभी हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं संग अपना 56वां जन्मदिन मनाया। जिसकी कई तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसी में […]

Continue Reading

यूपी में ताजिया के बिजली के तार से टकराने का पुराना वीडियो एमपी का बताकर  वायरल…

सोशल मीडिया पर जुलूस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ताजिया बिजली के तार से टकरा जाता है और फिर वहां अफरातफरी मच जाती है। दावा किया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश के रतलाम में ताजिया में आग लगने का वीडियो […]

Continue Reading

नोएडा में श्रमिकों ने फिर से नहीं किया प्रदर्शन,  लाठीचार्ज का पुराना वीडियो वायरल….

नोएडा में फैक्ट्री वर्कर्स ने अपने वेतन और बोनस बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।  हालांकि, बाद में यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था। अब इसी प्रदर्शन के नाम पर एक वीडियो वायरल  किया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिस को बेरहमी से लाठीचार्ज करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के […]

Continue Reading

अलीगढ़ में मुस्लिम जोड़े पर हमले का वीडियो फर्जी, स्क्रिप्टेड ड्रामा असली घटना के रूप में वायरल….

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेज़ी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दो लोग ई-रिक्शा में जा रहे एक जोड़े के साथ मारपीट करते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है और इसमें एक मुस्लिम जोड़े के साथ मारपीट की जा रही […]

Continue Reading

लखनऊ फार्मा कॉन्क्लेव में सीएम योगी का दिया गया पुराना भाषण, भारत तिवारी एनकाउंटर मामले से जोड़कर वायरल।   

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम योगी का वायरल बयान भ्रामक, फरवरी का पुराना वीडियो हो रहा है शेयर।   बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून 2026 को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच इंटरनेट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर हो रहा […]

Continue Reading

यूपी में बजरंग दल के प्रदर्शन का वीडियो भरत तिवारी के एनकाउंटर का बताकर  वायरल….

17 जून 2026 को बिहार के भोजपुर ज़िले में पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी घायल हो गए और बाद में उसी दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना तब विवादों में आ गई जब तिवारी के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ से पहले ही उठा लिया था […]

Continue Reading

अतीक अहमद एनकाउंटर मामले में नीतीश कुमार की पुरानी प्रतिक्रिया, भरत तिवारी मामले से जोड़कर वायरल।  

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जोड़कर वायरल हो रहा है नीतीश कुमार का पुराना वीडियो। भोजपुर के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर इंटरनेट पर कई भ्रामक पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसी से जोड़ते हुए  बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल हो रहा […]

Continue Reading

ज़िपलाइन की मदद से नदी पार करती एक स्कूली छात्रा का वायरल वीडियो भारत का नहीं, बल्कि कोलंबिया का है…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक स्कूली छात्रा ज़िपलाइन की मदद से एक नदी पार करती दिख रही है। दावा किया जा रहा है यह वीडियो भारत का है। जहां की शिक्षा व्यवस्था इतनी लचर है कि स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वायरल वीडियो के […]

Continue Reading

खिड़की से बच्चे को बचाने का वीडियो लखनऊ का नहीं, अमेरिका की पुरानी घटना है…

लखनऊ के अलीगंज में आग लगने की घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आग लगी एक इमारत के अंदर एक महिला छोटे बच्चे को खिड़की से लटकाकर मदद मांगती हुई दिख […]

Continue Reading

क्या ईरान-इजरायल में फिर से बढ़ते तनाव के बीच तेल अवीव पर हमला किया?  नहीं, वीडियो यूक्रेन में रूस के हमले का है….

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल ने 8 जून 2026 को फिर से एक-दूसरे पर हमले किए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक इमारत पर हुए हमले को देखा जा सकता है। वीडियो को  शेयर कर दावा किया जा रहा है  कि यह वीडियो ईरान और इजरायल में […]

Continue Reading

खान सर के पुराने इंटरव्यू की क्लिप  को पटना फायरिंग मामले से जोड़कर वायरल, दावा फर्जी….

बिहार की राजधानी पटना के ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ परिसर के पास हवाई फायरिंग के मामले में कोचिंग संचालक ‘खान सर’ और उनके सुरक्षा गार्ड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी।  फिलहाल इस मामले में पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।इसी बीच सोशल मीडिया  पर खान सर […]

Continue Reading

Fact Check : क्या पीएम मोदी ने देश का सोना बेचने की बात कबूल की? जानिए सच्चाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक ग्राफिक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वायरल हो रहे ग्राफिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है की “इस देश का सोना इस देश के लोगों के काम आएगा। सोना बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बचाया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं […]

Continue Reading

त्रिपुरा सीमा पर BSF एक्शन का दावा झूठा, जम्मू-कश्मीर का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल।

त्रिपुरा बॉर्डर पर बांग्लादेशी घुसपैठ की कोशिश का बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो, पिछले साल कश्मीर में मारे गए आतंकी का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर एक शख्स के शव को पड़ा हुआ दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा […]

Continue Reading

वायरल वीडियो में खुद को सैल्यूट करने के लिए कहता शख्स फर्जी आईपीएस अधिकारी है…

सोशल मीडिया पर एक शख्स के पुलिस से बहस करने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आदमी खुद को नोएडा का IPS अफ़सर बता रहा है और वहाँ मौजूद पुलिस वालों से सैल्यूट करने की मांग कर रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  […]

Continue Reading

वायरल वीडियो ओमान में अमेरिकी हमले  में मारे गए भारतीय नागरिक का नहीं, बल्कि एक मॉक-ड्रिल का है….

ओमान की खाड़ी में 10 जून को अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पानी वाले जहाज पर अचेत अवस्था में लेटा दिखाई देता है, जिसके हाथ और पैर बेल्ट से बंधे हुए हैं।  […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल का नहीं, बांग्लादेश में बकरीद पर घर लौटते लोगों का है यह वायरल वीडियो।

डिटेंशन कैंप के डर से बंगाल छोड़ भागते बांग्लादेशी प्रवासियों का वायरल वीडियो भ्रामक, बांग्लादेश में बकरीद की भीड़ का है वीडियो। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने के बाद राज्य में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को वापस बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई तेजी से हो रही है। इसी कड़ी में वायरल एक […]

Continue Reading

टीवी शो रोडीज में नहीं गए थे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके, पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी शो के जज रघु राम को इस पार्टिसिपेंट पर चिल्लाते हुए और उसे बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि  ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर और प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके का MTV रोडीज  का ऑडिशन  […]

Continue Reading

UGC विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ा एक पुराना वीडियो गलत तरीके से CJP विरोध-प्रदर्शनों का बताकर वायरल…

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा 6 जून 2026 को आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद, प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो पर  शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा कि CJP के सदस्यों ने मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम स्थल से भगा दिया ।  वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कॉकरोचों […]

Continue Reading

गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी असद के जनाजे का नहीं है यह वायरल वीडियो….

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड और पुलिस एनकाउंटर से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में कुछ लोग एक शव को दफनाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।  वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि […]

Continue Reading

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्ना हजारे के शामिल होने का दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर दिल्ली में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी अन्ना हजारे की मौजूदगी के दावे से एक  तस्वीर वायरल हो रही है।  तस्वीर में अन्ना हजारे को सीजेपी के तीनों प्रवक्ताओं के साथ मंच पर खड़ा दिखाया गया है। वायरल तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा है- भारतीय […]

Continue Reading

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पुराना वीडियो हाल ही में बिहार बीजेपी सरकार की आलोचना करने के दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें बिहार सरकार की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि चिराग पासवान ने बिहार में हाल ही में बनी BJP के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए […]

Continue Reading

बुलडोजर एक्शन के बाद रोते-बिलखते आदमी का यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं , बांग्लादेश का है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को बुरी तरह से रोते हुए देखा जा सकता है।  साथ ही  कुछ महिलाएं भी रोती हुई नज़र आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों […]

Continue Reading

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद का नहीं है वायरल वीडियो, दावा फर्जी…

उत्तर प्रदेश  में गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हुए सूर्या हत्याकांड के बाद मुख्‍य आरोपी असद के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए दिखाया गया है। वीडियो को  शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सूर्या हत्याकांड के […]

Continue Reading

कोल्हापुर में हुई मारपीट का पुराना वीडियो महालक्ष्मी मंदिर का बताकर  सांप्रदायिक दावे से वायरल….

सोशल मीडिया पर एक लड़ाई में शामिल कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि दो मुस्लिम व्यक्ति “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाते हुए बीफ़ लेकर मंदिर परिसर में घुस गए थे, जिसके बाद उन्हें पुजारियों ने पकड़कर पीटा।  वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- […]

Continue Reading

स्कूल में पढ़ते बच्चों पर पंखा गिरने का वायरल वीडियो भारत का नहीं, नेपाल का है…

इंटरनेट पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सरकारी स्कूल का क्लासरूम नजर आ रहा है, जिसमें बच्चे बेंच पर बैठकर पढ़ रहे हैं और तभी अचानक उनके ऊपर छत का पंखा टूटकर गिर जाता है। इस डरावने वीडियो को भारत के सरकारी स्कूलों की बदहाली का बताकर शेयर […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल में ‘बुलडोजर एक्शन’ का दावा झूठा, बांग्लादेश का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

बांग्लादेश में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर बंगाल का बताकर किया गया शेयर। बंगाल में चल रहे ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को बिलखते हुए रोते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि […]

Continue Reading

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बाबा रामदेव का ये बयान 2018 का है,  अब गलत दावे से वायरल….

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफे के बीच बाबा रामदेव का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में  बाबा रामदेव  को कहते हुए सुना जा सकता है कि यदि सरकार उन्हें पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति दे दे, तो वह पूरे देश को 35-40 रुपये में डीजल-पेट्रोल दे सकते हैं। साथ […]

Continue Reading

छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते पकड़े गए सब-इंस्पेक्टर का वीडियो CJP से जोड़कर भ्रामक दावे से वायरल।

रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी का वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी से सम्बंधित नहीं, वायरल दावा सरासर फर्जी। इंटरनेट पर एक पुलिसकर्मी की जेब से पैसे निकालते लोगों का वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बने नवगठित […]

Continue Reading

पीएम मोदी नहीं, राहुल गांधी पर था रवि किशन का बयान, काट-छांट कर भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है वायरल वीडियो।

रवि किशन ने पीएम मोदी पर नहीं राहुल गांधी पर साधा था निशाना।  सोशल मीडिया पर गोरखपुर से सांसद और भाजपा नेता रवि किशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हैं कि “तो देखिए, उनको घूमना है… उनको विदेश यात्रा में आनंद आता है। अरे 10-15 दिन, एक हफ्ता, […]

Continue Reading

अमित शाह ने नहीं की एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील, फर्जी पोस्ट भ्रामक दावे से वायरल।

यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है। गृह मंत्री द्वारा ऐसा कोई बयान या अपील नहीं की गई है।  सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ग्राफिक्स शेयर किया जा रहा है। इसमें अमित शाह देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहते हैं,“भारी संकट आने वाला है, हो सके तो […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद फिर से ट्राम सेवा को शुरू करने का दावा फर्जी…

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फूलों से सजी ट्राम को पटरियों पर चलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें लोग यात्रा कर रहे हैं। वीडियो के साथ  दावा किया जा रहा है कि बंगाल में बीजेपी सरकार आने के […]

Continue Reading

तमिलनाडु में आरएसएस पर प्रतिबंध के बाद बजरंग दल का पुलिस पर पथराव करने का झूठा दावा वायरल।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें भीड़ को पथराव करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु की नई सरकार ने आरएसएस को बैन कर दिया, जिसके विरोध में आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वायरल […]

Continue Reading

‘द हिंदू’ के नाम से इंदिरा गांधी की सोना खरीद रोकने वाली अखबार की फर्जी कटिंग वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच ।

अभी हाल ही में वैश्विक ऊर्जा संकट और रुपये में गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की गई है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस बीच सोशल मंचों पर द हिंदू के 6 जून 1967 के पहले पन्ने की एक कथित कटिंग […]

Continue Reading

टीएमसी सांसद सायोनी घोष का चुनाव के दौरान डांस करने का दावा भ्रामक, वीडियो में दिख रही महिला बांग्लादेश की मेघा क्वीन हैं।

सायोनी घोष के नाम पर वायरल डांस वीडियो फर्जी है। बांग्लादेशी डांसर मेघा क्वीन है वायरल वीडियो। पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी एक महिला मंच पर डांस करती नजर आ रही है। […]

Continue Reading

सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग का नहीं है वायरल वीडियो, बल्कि फिल्म की शूटिंग का है …

अभी हाल ही में सासाराम से पटना जाने वाली एक ट्रेन में भीषण आग लग गई थी । जिससे जोड़ते हुए सोशल मीडिया आगजनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में आग लगी हुई है और एक महिला गोद में बच्चे को ली हुई […]

Continue Reading

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने नहीं दिया इस्तीफा देने से जुड़ा यह बयान, 2015 का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

राजनाथ सिंह के इस्तीफे वाले बयान का वायरल वीडियो फेक है। वीडियो साल 2015 का है जो वर्तमान में NEET मामले से सम्बंधित नहीं है। इन दिनों देश में NEET UG 2026 प्रश्नपत्र लीक होने के मामले पर बवाल मचा हुआ है। वहीं इससे जुड़े आरोपों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे […]

Continue Reading

असम का पुराना वीडियो बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध घुसपैठियों को निकालने के फर्जी  दावे से वायरल…

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें  रोते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता  है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों को बस में बैठाकर ले जाया जा रहा है […]

Continue Reading

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नहीं दिया लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ बयान,दावा फर्जी…

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री ने लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ बयान दिया है।  वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- बिहार के नए शिक्षा मंत्री […]

Continue Reading

बंगाल में BJP की जीत के जश्न के नाम पर प्रयागराज का वीडियो शेयर किया जा रहा है।

तिरंगा के साथ जश्न मनाने का वीडियो टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप में जीत का है, बंगाल चुनाव परिणाम से सम्बंधित नहीं है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम से जोड़ते हुए सोशल मंचों पर फर्जी व भ्रामक पोस्टों की भरमार दिखाई दे रही है। इसी बीच एक वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में […]

Continue Reading

बंगाल में सत्ता बदलते ही बीजेपी में शामिल हुए मुसलमान? नहीं असम का है वायरल वीडियो।  

मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीजेपी में शामिल होने का वीडियो असम का है बंगाल का नहीं। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और नई सरकार के गठन के बाद तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक विद्रोह तेज हो गया है। पार्टी विरोधी बयानों के चलते टीएमसी ने हाल ही में अपने तीन प्रवक्ताओं […]

Continue Reading