अमेरिका ने कहा –परमाणु हमला झेलने के लिए तैयार रहे पाकिस्तान???

False International

इस आर्टिकल के पब्लिश होने तक यह फेसबुक पोस्ट १० हज़ार से ज़्यादा बार साझा किया गया है | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर आतंकवाद को खत्म करने में पाकिस्तान ने साथ नहीं दिया, तो पाकिस्तान परमाणु हमले के लिए तैयार रहे |

सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:

ArchivedPost

ArchivedPost

Livebavaal | ArchivedPost

हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच का परिणाम:

१४ फ़रवरी २०१९ को कश्मीर के पुलवामा जिल्हे मे लेथ्पोरा मे इस्लामवादी आतंकवादी समूह- जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने एक कार को भारतीय अर्धसैनिक बल की बस में टक्कर मारकर धमाका कर दिया | इस धमाके में ४० से ज्यादा भारतीय सीआरपीऍफ़ के जवानों की जान गई और कई आहत भी हुये |

इस दिल देहला देने वाली वारदात पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को कहा कि आतंकवादियों को मदद और पनाह देना बंद करे, उनके इस कथन को युएन का भी समर्थन हासिल हैं, मगर परमाणु हमले से सम्बंधित उन्होंने कोई भी बात नहीं बोली है |

इस साक्षात्कार को काफ़ी सारे न्यूस चैनल ने भी प्रकाशित किया है |

इस समाचार को पूरा पढ़ने के लिए निचे दिए लिंक पे क्लिक करें |

EconomicTimes | ArchivedLink

TimesNowNews | ArchivedLink

HindustanTimes | ArchivedLink

निष्कर्ष:

ग़लत : हमारे तथ्यों की जांच से ये साफ़-साफ़ पता चलता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पकिस्तान को कहा है कि वे आतंकवाद का साथ न दे, मगर आधिकारिक तौर पर परमाणु हमले की धमकी सरासर गलत हैं | धमकी देने की ख़बर को कई प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों ने प्रकाशित किया है, मगर परमाणु हमले की ख़बर का कहीं भी उल्लेख नहीं मिलता |

False Title: अमेरिका ने कहा –परमाणु हमला झेलने के लिए तैयार रहे पाकिस्तान???
Fact Check By: Nita Rao 
Result: False